ब्लिंकन ने स्थगित की बीजिंग यात्रा, अगले कुछ दिनों तक अमेरिका के ऊपर रहेगा चीनी बैलून

admin
Updated At: 04 Feb 2023 at 04:49 PM
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ‘पेंटागन’ ने बताया कि देश में एक चीनी जासूसी गुब्बारा देखा गया। तीन बसों के आकार के बराबर यह बैलून विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के चीन दौरे से ठीक पहले ही दिखा है। पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा, जासूसी गुब्बारे पर नजर रखी जा रही है। उधर, चीन ने कहा कि यह गुब्बारा रास्ता भटक गया था। इस बीच, ब्लिंकेन ने चीन दौरा रद्द कर दिया है। वहीं, पेंटागन ने कहा कि चीनी बैलून कुछ दिनों तक अमेरिका के ऊपर रहेगा, लेकिन हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा, नोराड (नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड) इस जासूसी गुब्बारे पर करीबी नजर बनाए हुए है। राइडर ने कहा, गुब्बारा बृहस्पतिवार को मोंटाना में देखा गया। इसके बारे में पता चलते ही अमेरिकी सरकार ने संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि गुब्बारा वाणिज्यिक हवाई क्षेत्र से काफी ऊंचाई पर है और इससे जमीन पर लोगों को कोई खतरा नहीं है। एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई है। पेंटागन इससे निपटने के लिए तमाम विकल्पों पर गौर कर रहा है। ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मायले और अमेरिकी उत्तरी कमान के जनरल ग्लेन वैनहर्क ने जमीन पर लोगों की सुरक्षा के संभावित खतरे के मद्देनजर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एजेंसी
बैलून गिराने पर होता खतरा
अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन के अनुरोध पर, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने गुब्बारे को नीचे गिराने पर विचार किया, लेकिन ऐसा करने से जमीन पर बहुत से लोगों को खतरा होता।
कनाडा होते हुए पहुंचा था मोंटाना शहर
पेंटागन ने कहा कि जासूसी गुब्बारा कुछ दिन पहले चीन से अलास्का के पास अलेउतियन आईलैंड आया था। यहां से उत्तर-पश्चिम कनाडा होते हुए यह मोंटाना शहर पहुंचा। यह गुब्बारा ज्यादा समय तक देश में रह सकता है। जासूसी गुब्बारे पर चीन ने की शांति बरतने की अपील
बीजिंग। चीन ने माना कि यह बैलून रास्ता भटक गया था। साथ ही उसने इस मुद्दे पर शांति बरतने की अपील की है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन की अगले सप्ताह होने वाली चीन की यात्रा का रद्द होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, अमेरिका को ऐसे मुद्दों पर रवैया बदलना चाहिए। एजेंसी
दो दिवसीय बीजिंग यात्रा थी प्रस्तावित
गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पांच और छह फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर चीन जाने वाले थे। हाल ही में उनके इस दौरे को लेकर व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि चीन द्वारा बीते साल अगस्त में तत्कालीन अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा का विरोध करने के बाद दोनों देशों के बीच सेनाओं और जलवायु परिवर्तन जैसे कई मुद्दों पर बातचीत को रोक दिया गया था। इस यात्रा में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन चीनी अधिकारियों के साथ रूस और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करने वाले थे।
अमेरिकी रक्षा विभाग का बयान
अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि उत्तर अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड ने गुब्बारे की बारीकी से निगरानी करना जारी रखा है। गुब्बारा पूर्व की ओर बढ़ रहा है और अभी महाद्वीपीय यू.एस. के केंद्र के ऊपर है। यह जमीन पर लोगों के लिए सैन्य या शारीरिक खतरा पेश नहीं कर रहा है।पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने बताया था कि अमेरिकी सरकार ने आसमान में ऊंचाई पर उड़ते एक गुब्बारे का पता लगाया है, जो कि अभी अमेरिकी उपमहाद्वीप के ऊपर उड़ रहा है। नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड लगातार इस गुब्बारे को ट्रैक कर रहा है और इस पर नजर बनाए हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को चीन का यह जासूसी गुब्बारा मोंटाना इलाके के ऊपर उड़ रहा था। गौरतलब है कि इस इलाके में स्थित एयरफोर्स बेस पर अमेरिका के तीन न्यूक्लियर मिसाइल तैनात हैं। यह जासूसी गुब्बारा नागरिक हवाई उड़ानों की सीमा के ऊपर उड़ रहा है। हालांकि अमेरिका ने यह नहीं बताया कि यह गुब्बारा कितनी ऊंचाई पर उड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। बीते दिनों ताइवान के मुद्दे पर चीन और अमेरिका के बीच तनाव के हालात थे। अमेरिका के अधिकारियों ने चीनी अधिकारियों से भी इस मुद्दे पर बात की है। वहीं जासूसी गुब्बारे के मसले पर चीन ने कहा है कि वह अमेरिका के ऊपर जासूसी गुब्बारे की रिपोर्ट देखी है। हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने का हमारा कोई इरादा नहीं है और हम कानून का पालन करते हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement