होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

PM की रैली में ब्लास्ट बाल-बाल बचे, हमलावर ने स्पीच के पहले स्मोक बम फेंका जिससे भगदड़ मची

Featured Image

admin

Updated At: 15 Apr 2023 at 05:46 PM

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार सुबह बाल-बाल बच गए। उनकी रैली में स्मोक बम से धमाका किया गया। धमाके की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने फौरन PM को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया।जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, PM किशिदा वाकायामा शहर में एक रैली में स्पीच देने पहुंचे थे। वो इस महीने के अंत में होने वाले उप-चुनाव के लिए अपनी पार्टी- लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में भाषण देने वाले थे। उनके भाषण से पहले ही धमाका हुआ। हालांकि, पूरे घटनाक्रम के कुछ देर बाद PM किशिदा ने अपनी स्पीच पूरी की।घटना के कुछ फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक फोटो में देखा जा सकता है कि रैली के दौरान मौजूद सुरक्षाकर्मी संदिग्ध हमलावर को पकड़ रहे हैं। वो भागने की कोशिश करता है, लेकिन सिक्योरिटी पर्सनल उसे जमीन पर गिरा देते हैं और उसे पकड़ लेते हैं।पुलिस ने फिलहाल हमलावर से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा- हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही पता चल सकेगा की वो कौन है और उसने हमला क्यों किया।हमले के दौरान रैली में मौजूद एक महिला ने कहा- PM किशिदा लोगों से बात कर रहे थे। वो पहुंचे ही थे कि अचानक धमाका हुआ। हम सब घबरा गए। मेरी धड़कनें तेज हो गईं। कुछ समझ नहीं आया कि एकदम से क्या हुआ। कुछ लोग कह रहे थे कि बम फेंका गया है। बस फिर सब यहां-वहां भागने लगे।

जापान टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक, लोकल समयानुसार धमाके सुबह 11:30 बजे हुआ। इसके बाद करीब 1 बजे प्रधानमंत्री किशिदा ने वाकायामा शहर में अपनी स्पीच पूरी की। उन्होंने कहा- हम इलेक्शन कैंपन के बीच मौजूद है। हमें इसे जारी रखना चाहिए। इसके बाद वो उरायसु और इचिकावा शहर में भी स्पीच देने जाएंगे।फुमियो किशिदा साल 2021 में जापान के प्रधानमंत्री बने थे। इसके साथ ही वो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2012 से 2017 तक विदेश मंत्री के रूप में काम किया। 2017 में जापान के कार्यरत रक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे।इससे पहले 8 जुलाई 2022 को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की रैली में स्पीच के दौरान गोली मारकर हत्या की गई थी। वे आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग की थी। दो गोलियां लगने के फौरन बाद आबे गिर पड़े थे। उन्हें हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया था। 6 घंटे तक मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इलाज के दौरान आबे को दिल का दौरा भी पड़ा था।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement