16 साल की लड़की को भगाकर ले गया ब्वॉयफ्रेंड, फिर दोस्त संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म,छह दिन बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin
Updated At: 28 Dec 2022 at 09:36 PM
16 साल की लड़की को उसका ब्वॉयफ्रेंड भगाकर ले गया। इसके बाद अपने एक दोस्त के साथ मिलकर लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में लोकेशन ट्रेस कर छह दिन बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लड़की भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को मंगलवार शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सीतापुर निवासी 16 साल की एक लड़की का जामडीह निवासी रोहित मिंज से दोस्ती थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। बताया जा रहा है कि 22 दिसंबर को रोहित ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान रोहित अपने एक अन्य दोस्त बिमलेश खेस को लेकर पहुंचा था। लड़की को लेकर दोनों बाइक से भाग निकले। इसके बाद से लड़की का कुछ पता नहीं था।
इसके बाद परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी दर्ज करा दी। थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने बताया कि टीम ने आरोपियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनको ट्रेस किया और मंगलवार को जा पहुंची। आरोपियों के कब्जे से लड़की को बरामद कर लिया गया है। उसका मेडिकल कराया गया है। पूछताछ के दौरान लड़की ने सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी है। वहीं आरोपियों ने भी स्वीकार कर लिया है।
थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने बताया कि टीम ने आरोपियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनको ट्रेस किया और मंगलवार को जा पहुंची। आरोपियों के कब्जे से लड़की को बरामद कर लिया गया है। उसका मेडिकल कराया गया है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement