होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

ब्रेकिंग न्यूज़ :- पुजारियों को मिलेगा सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन-प्रमोशन-अवकाश.....नियमावली तैयार

Featured Image

admin

Updated At: 09 Oct 2023 at 12:24 AM

पुजारियों-सेवादारों को मिलेगा सरकारी कर्मचारियों के समान लाभ, वेतन-प्रमोशन-अवकाश की सुविधा होगी उपलब्ध, नियमावली तैयार जनवरी 2024 से रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के पहले उनके पुजारी और सेवादारों के साथ साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी और सेवादारों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. प्राप्त सूत्रों के अनुसार उनको वह सभी सुविधाएं मिलने वाली है जो सरकारी कर्मचारियों को मिलती है। इसका फायदा वर्षों से रामलला की सेवा कर रहे पुजारी और सेवादारों को तो मिलेगा. साथ ही, उन नए पुजारियों और सेवादारों को भी मिलेगा जिनकी नियुक्ति जनवरी 2024 से होने वाली है. बता दें कि अयोध्या में टेंट से निकलकर रामलला अस्थाई मंदिर में विराजमान हुए और उसके बाद अब जनवरी 2024 में भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या के रामलला मंदिर के पुजारी और सेवादार कर्मचारियों को अब सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उनके वेतन में वृद्धि होने के साथ प्रमोशन का लाभ मिलेगा। उन्हें अवकाश के भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सेवा नियमावली तैयार की गई है। 40 साल बाद बनी सेवा नियमावली देश भर के देवस्थान मंदिर और ट्रस्ट के लिए तैयार की गई है उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या के राममंदिर में पुजारी कर्मचारी और सेवादारों की नियुक्ति की, नई सेवा नियमावली तैयार की गई है। इसके तहत उन्हें पदोन्नति अवकाश सहित वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।नियमावली तैयार करके इसे परीक्षण के लिए मंडल आयुक्त के पास भेजा गया है। सेवा नियमावली में समय-समय पर कर्मचारियों के प्रमोशन का भी प्रस्ताव रखा गया है। इस तरह बढ़ा पुजारियों और सेवादारों का वेतन सुप्रीमकोर्ट से अयोध्या विवाद का फैसला आने के पहले सारी व्यवस्था रिसीवर के हाथ में थी अयोध्या मंडल के पदेन कमिश्नर ही रिसीवर नियुक्त होते थे। टेंट में मौजूद रामलला के मंदिर की सारी व्यवस्था, भोग राग और खर्च संबंधी सभी निर्णय रिसीवर के द्वारा ही होता था. इसलिए अगस्त 2019 में तत्कालीन रिसीवर मंडलायुक्त मनोज मिश्रा ने रामलला के पूजन अर्चन और भोगराग की राशि के साथ पुजारियों और सेवादारों के वेतन में वृद्धि की थी. इसमें मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के वेतन में 1000 की वृद्धि करते हुए 13000 जबकि सहायक पुजारी के वेतन में 500 की वृद्धि करते हुए 7000 कर दिया गया था. इसके बाद भी वेतन में वृद्धि होती रही लेकिन यह बहुत सीमित रही सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद सारी व्यवस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के हाथ में आ गई। इसी के बाद वेतन की बढ़ोतरी का सबसे बड़ा तोहफा अप्रैल 2023 में मिला था। जिसमे सेवादार कर्मचारियों का वेतन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 8 हजार से बढ़ाकर 15 हजार कर दिया था. इसी तरह सहायक पुजारियों के वेतन को 9840 से बढ़ाकर 20 हजार कर दिया गया था, जबकि मुख्य पुजारी का वेतन 15520 से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया। वही कोठरी, भंडारी जैसे कर्मचारियों का वेतन सीधे 15 हजार कर दिया गया। 2023 में मिले इस बड़े तोहफे के बाद अब जनवरी 2024 से सरकारी कर्मचारियों की सुविधाओं का बड़ा तोहफा भी मिलने जा रहा है। नियमावली में न्यास का निर्णय सर्वमान्य स्पष्ट किया गया मंदिर के पुजारी सेवादार और कर्मचारियों की सेवा नियमावली में न्यास का निर्णय सर्वमान्य होगा। किसी भी कर्मचारी और सेवादार के खिलाफ शिकायत मिलने पर न्यास शासन के नियम अनुसार ही कार्रवाई कर सकेगा। न्यास की बैठक में नियमावली को रखा जाएगा। इसके बाद इसे अनुमति के लिए शासन को भेजा जाएगा। शासन की मुहर लगने के साथ इसे लागू किया जाएगा। इसके बाद नए सिरे से पुजारियों कर्मियों की भर्ती की जाएगी। . पुजारी कर्मचारियों की भर्ती मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी। काशी विश्वनाथ मंदिर में नियुक्तियां मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर होने के साथ योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। नियुक्ति के समय दो बाहरी विशेषज्ञ को भी बुलाया जाएगा। इसके लिए भी खाकर तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुजारी कर्मचारियों और सेवादारों की नियुक्ति के लिए प्रस्तावित नियमावली में चार श्रेणी निर्धारण की गई है। पुजारी सेवादार और कर्मचारियों की सेवा नियमावली में न्यास के निर्णय मान्य किए जाएंगे। इस प्रस्ताव में पुजारी कर्मचारी और सेवादारों को छुट्टियां भी मिल सकेगी। इसके साथ ही उनके आर्थिक सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। ग्रेड और पे मैट्रिक्स का लाभ इतना ही नहीं पुजारी, कर्मचारियों और सेवादारों को अवकाश की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्हें राज्य सरकार के कर्मचारियों की तरह ग्रेड और पे मैट्रिक्स का लाभ दिया जाएगा। इससे पूर्व नियमावली तैयार करने के लिए 16 सदस्यीय कमेटी ने पुजारी को इंटर कॉलेज के प्रवक्ता के वेतनमान के अनुसार वेतन का प्रस्ताव रखा था। कर्मचारियों और सेवादारों के लिए भी नियमावली का मसौदा तैयार किया गया है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement