होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का जश्न शुरू, मंच पर बिखरी आदिवासी संस्कृति की छटा

Featured Image

admin

Updated At: 02 Nov 2022 at 01:10 AM

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को राज्योत्सव के जश्न की शुरुआत हो गई है। तीन दिनों तक चलने वाले इस जश्न के साथ आदिवासी नृत्य महोत्सव का भी आगाज हुआ है।
[caption id="" align="alignnone" width="414"]सीएम बघेल को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने जनजातीय समूह का प्रतीक चिह्न मांदर भेंट किया।  सीएम बघेल को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने जनजातीय समूह का प्रतीक चिह्न मांदर भेंट किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी[/caption]
राज्यगीत अरपा पैरी की धार गायन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नगाड़ा बजाकर महोत्सव की शुरुआत की। मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष थिरक उठे। इस दौरान सीएम बघेल को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने जनजातीय समूह का प्रतीक चिह्न मांदर भेंट किया।
[caption id="" align="alignnone" width="414"]मंगोलिया का नर्तक दल ने फ्युजन डांस फॉर्म प्रस्तुत कर वहां की संस्कृति, रीति रिवाज, परंपरा,प्राकृतिक  मंगोलिया का नर्तक दल ने फ्युजन डांस फॉर्म प्रस्तुत कर वहां की संस्कृति, रीति रिवाज, परंपरा,प्राकृतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी[/caption]
साइंस कॉलेज मैदान में शुरू हुए इस महोत्सव में देश-विदेश से आए 1500 से ज्यादा कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। दुनियभर की आदिवासी संस्कृति एक मंच पर उतर आई। नृत्य दलों ने सामूहिक कदमताल से अनेकता में एकता की माला पिरोई।
[caption id="" align="alignnone" width="414"]मोजांबिक से आए कलाकारों ने मार्च पास्ट किया। मोजांबिक से आए कलाकारों ने मार्च पास्ट किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी[/caption]
पुरातन सभ्यता और संस्कृति के रंग एक साथ घुलमिल गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत नर्तक दलों के मार्च पास्ट और परेड से हुई। इजिप्ट से आए लोक कलाकार सारे जहां से अच्छा गीत की धुन पर रैंप पर उतरे। इसके बाद इंडोनेशिया, मालदीव, मोजम्बिक के दल ने लोगों का मन मोह लिया।
[caption id="" align="alignnone" width="414"]मोजांबिक एवं रसिया के नर्तक दल ने फसल कटाई के दौरान किये जाने वाले डांस परफॉर्मेंस की मनमोहक प्रस्तु मोजांबिक एवं रसिया के नर्तक दल ने फसल कटाई के दौरान किये जाने वाले डांस परफॉर्मेंस की मनमोहक प्रस्तु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी[/caption]
टोगो के कलाकार अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ परम्परागत वाद्य यंत्र जेस्ट के साथ परेड में शामिल हुए। हरे, पीले, लाल रंग के पोशाक पहने, साथ ही पारंपरिक मुकुट पहन कर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। विदेशी नर्तक दलों के बाद भारतीय दलों की प्रस्तुति शुरू हुई। सभी राज्यों ने  बारी-बारी से अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement