मौसम में बदलाव, चलेगी शीतलहर,पड़ेगी ठंड, जानें पूर्वानुमान

admin
Updated At: 25 Nov 2022 at 01:48 PM
छत्तीसगढ़ में जल्द मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा। आने वाली ठंड नवंबर महीने के अंत तक देखने को मिल सकती है। हालांकि तीन चार दिनों तक रात के समय में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। नमी युक्त हवा के कारण बादलों के आवागमन जारी रहेंगे। सुबह सुबह धुंध और कोहरे की दस्तक दिखेगी।
https://admin.cgnow.in/raman-singh-called-chief-ministers-meeting-a-gimmick-said-that-bhupesh-baghel-wants-sympathy-by-lying/
पर्वतीय राज्यों में हो रही तेज बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। बता दे कि शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले 2 दिन तक मौसम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं रहेगा। नमी युक्त हवा के कारण बादलों के आने के साथ ही सुबह कोहरा भी छाया रह सकता है।
सरगुजा संभाग में अच्छी ठंड हालांकि उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण हवाई सर्द होने लगी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान ज्यादा अंतर नहीं है। प्रदेश के सरगुजा संभाग में अच्छी ठंड देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ के कुछ अन्य जिलों की बात करें तो मैनपाट कोरिया पेंड्रा जैसे शहरों में शीतलहर से मौसम में कड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।नारायणपुर में तापमान 10 डिग्री नीचेमौसम वैज्ञानिकों की मानें तो छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। शीतलहर की स्थिति बन सकती है। बस्तर संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान जताया गया है। नारायणपुर में तापमान 10 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया है।मौसम प्रणालीमौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन तैयार हुआ था जो अब गहरी निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में इसका असर दिखेगा। बारिश हो सकती है जबकि 25 नवंबर को एक बार फिर से बंगाल की खाड़ी में एक अन्य चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय होगा। हालांकि छत्तीसगढ़ में इसका कोई असर नहीं दिखेगा।
https://admin.cgnow.in/sarnath-express-will-remain-canceled-for-75-days-in-three-months-railways-said-due-to-fog/
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement