होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

INOVATION : छत्तीसगढ़ को इसरो का सहयोग, तकनीकी नवाचारों में आएगी क्रांति

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 20 Feb 2025 at 09:33 PM

रायपुर -

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली में इसरो के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग से कृषि और अन्य क्षेत्रों में नवाचारों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। इस बैठक में सैटेलाइट आधारित सर्वेक्षण, भू-मानचित्रण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्मार्ट एग्रीकल्चर जैसे विषयों को प्राथमिकता दी गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि, जल संसाधन, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में तकनीकी नवाचारों का बड़ा योगदान हो सकता है। इसरो के सहयोग से किसानों को अधिक सटीक जानकारी मिलेगी और राज्य के विकास को गति मिलेगी।

इसरो का विशेषज्ञ दल जल्द ही छत्तीसगढ़ का दौरा करेगा और सैटेलाइट इमेजरी, जीआईएस तकनीक और डेटा विश्लेषण के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत अध्ययन करेगा। इस अध्ययन के तहत मृदा स्वास्थ्य विश्लेषण, जल स्रोतों का आकलन, बाढ़ और सूखे की भविष्यवाणी, और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए डेटा-संचालित निर्णय लेने की प्रणाली विकसित की जाएगी।

इसरो की विशेषज्ञता से छत्तीसगढ़ को कृषि, आपदा प्रबंधन, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग, पर्यावरण और वन संरक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में व्यापक लाभ मिलेगा। सैटेलाइट डेटा के उपयोग से फसल पूर्वानुमान, मिट्टी की गुणवत्ता सुधार और जल संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन होगा। बाढ़, सूखा और वनाग्नि जैसी प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व-चेतावनी प्रणाली को सशक्त बनाया जाएगा। नगर नियोजन, परिवहन व्यवस्था और पर्यावरणीय संतुलन के लिए अत्याधुनिक स्पेस डेटा का उपयोग किया जाएगा। वन क्षेत्रों की निगरानी और अवैध कटाई की रोकथाम के लिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इसरो और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच साझेदारी से राज्य में तकनीकी प्रगति को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। इस पहल के तहत छत्तीसगढ़ अनुसंधान संस्थानों को भी जोड़ा जाएगा, जिससे युवा वैज्ञानिकों को नवाचारों में योगदान देने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के नए युग में इसरो का सहयोग राज्य को भविष्य की तकनीकों से सशक्त बनाएगा, जिससे कृषि, पर्यावरण, जल प्रबंधन और आपदा न्यूनीकरण जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement