मुख्यमंत्री के बालोद रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कई जगह काफिला रोक कर लोगों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की

admin
Updated At: 21 Sep 2022 at 03:07 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज बालोद में रोड शो के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने लोग बेताब दिखे। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम बालोद पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो कर जनता का दिल जीत लिया। सड़क के दोनों ओर लोगों ने हाथ हिलाकर, फूलों की बारिश कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी कई जगह काफिला रोक कर लोगों का सत्कार और स्वागत स्वीकार किया। इस दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान जगह-जगह उनका आत्मीय स्वागत किया गया और सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें तौल कर स्वागत किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री का रोड शो में गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा से स्वागत किया गया। रोड शो में मुख्यमंत्री को पारंपरिक खुमरी भी पहनाई गई। बालोद में रोड शो में मुख्यमंत्री को धान से तौला गया। बालोद निवासियों ने किसान हितैषी नीतियों के लिए धान से तौलकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। गायत्री परिवार बालोद के सदस्यों ने पीत वस्त्र भेंट कर और तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। जिला साहू संघ द्वारा लड्डू से तौला गया। इस दौरान महामाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। ब्लॉक देवांगन समाज द्वारा फूल माला भेंटकर मुख्यमंत्री का रोड शो में सम्मान किया गया।
मुख्यमंत्री का इस दौरान गंगा मैया दुग्ध उत्पादक संघ ने दूध से तौलकर स्वागत किया। भूपेश कका जिंदाबाद के नारे लगे। धीवर समाज ने भी स्वागत किया। जय बजरंग अखाड़ा ने मलखंभ से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बच्चों के साथ सेल्फ़ी भी ली। इसी तरह जिला स्वर्णकार समाज, पुराना बस स्टैण्ड व्यापारी संघ, मुस्लिम जमात, सेलून संघ, ट्रक एसोसिएशन, एन.एस.एस., शाकद्वीपीय ब्राम्हण समाज, तहसील निषाद समाज और माहेश्वरी पंचायत ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने 90 वर्षीय भीखम लाल सोनी और सरस्वती सोनी से मुलाकात की और तस्वीरे ली। जैन समाज ने पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो में लोगों से आत्मीयता से भेंट-मुलाकात की।


Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement