RSS के क्रिसमस भोज पर CM भूपेश बघेल का तंज बोले- वोट क्या नहीं कराता...इनको सिद्धांत से कोई लेना-देना नहीं

admin
Updated At: 24 Dec 2022 at 03:03 AM
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पहली बार क्रिसमस भोज का आयोजन कराने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें कश्मीर से केरल तक के चर्च प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉन बारला मेघालय हाउस में इसकी मेजबानी करेंगे।
इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संघ और भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, वोट क्या-क्या नहीं कराता। भाजपा की जमीन खिसक रही है। इनको सिद्धांत से कोई लेना-देना नहीं है, बस सत्ता में बने रहना है।
[video width="320" height="320" mp4="https://admin.cgnow.in/wp-content/uploads/2022/12/twitter_20221223_212353.mp4"][/video]
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के पर मुख्यमंत्री बघेल रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, कर्नाटक में चुनव होने वाला है। आपको पता है कि, महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में लोकतंत्र की चोरी हुई है। अब गुजरात, उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, और नार्थ ईस्ट के कुछ राज्य में भाजपा की सरकार है। बस एक पट्टी बची हुई है। इन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत कहा था, पर खुद सिमटते जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, मोहन भागवत, कभी मस्जिद और कभी मजार जा रहे हैं। कभी क्रिसमस का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, इनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इनको सिंद्धांत से कोई लेना-देना नहीं है। बस सत्ता में बने रहना है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, इनको लोगों में वैमनस्ता फैलाना है। एक से दूसरे भाई को लड़ाकर अपना उल्लू सीधा करना है, वोट लेना है। यही इनका उद्देश्य है।
वहीं भारत जोड़ो यात्रा पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान को लेकर CM बघेल ने कहा कि, मूल बात क्या है, गरीबी, भुखमरी बेरोजगारी और महंगाई। राहुल गांधी महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर यात्रा कर रहे हैं। इसको लेकर प्रह्लाद जोशी, या भाजपा के नेता या सत्ता में बैठे लोगों को जवाब देना चाहिए। इस देश में क्या महंगाई है, क्या बेरोजगारी है? इस बारे में आंकड़े दें। उस दिशा में क्या प्रयास कर रहे हैं, बताएं।
मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल गांधी, सात सितंबर से यात्रा कर रहे हैं। कभी जूतों के बारे में बात करेंगे, कभी टीशर्ट के बारे में बता करेंगे, कभी और कुछ बात करेंगे। इनके पास और कुछ भी नहीं है। जितनी व्यक्तिगत रूप से यह लोग राहुल गांधी की आलोचना किए हैं। टीम लग जाती है, सरकार लग जाती है। दरअसल, उनको भय राहुल गांधी जी से है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement