होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

प्रधानमंत्री मोदी की हिमाचल में रैली पर CM भूपेश बोले- रमन सिंह ने सहयोग नहीं दिया, हम 2024 तक करेंगे

Featured Image

admin

Updated At: 09 Nov 2022 at 11:27 PM

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव ने छत्तीसगढ़ का सियासी पारा गर्म कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को हिमाचल प्रदेश में हुई रैली के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। साथ ही एक बार फिर चिटफंड घोटाले और नान घोटाले की ईडी जांच का मुद्दा उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जी ने आपका साथ नहीं दिया, लेकिन 2024 तक मैं जरूर दूंगा। भाजपा के मुख्यमंत्री पता नहीं आपका सहयोग क्यों नहीं करते? दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने कांगड़ा में हुई रैली में कहा था कि अगर कांग्रेस वाले यहां बैठ गए, तो वे दिल्ली से मुझे हिमाचल के लिए काम नहीं करने देंगे। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा है कि 2014-2018 तक छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार थी, केंद्र में भी भाजपा की सरकार थी लेकिन ना ही चिटफंड घोटाले की जांच हुई, ना नान घोटाले की। मैं तो सहयोग करने को तैयार हूं, आप दोनों जांच ED से करवाइए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि, हमारा पूरा सहयोग 2024 तक आपको मिलेगा। आप छत्तीसगढ़ में भाजपा काल में हुए घोटालों की जांच शुरू करवाइए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही आपको जयराम जी और नड्डा जी की सिर फुटव्वल से मुक्ति मिलेगी, हिमाचल को कुशासन से।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement