होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Deepak baijInterstate bus survisInterstateMadheswar pahadShivlingAI और ChatGPT कार्यशाला हुआ संपन्न।

कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन: : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ और गांधी परिवार के समर्थन में सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी कार्यकर्ता

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 16 Apr 2025 at 08:09 AM

नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को सीज करने और गांधी परिवार के खिलाफ ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल करने की कार्रवाई के विरोध में आज देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस पार्टी ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों और तहसील मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।

रायपुर में दोपहर 12 बजे ईडी कार्यालय के सामने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। पीसीसी अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए इस धरना प्रदर्शन में विधायकों, पूर्व मंत्रियों, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य प्रकोष्ठों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। "तानाशाही नहीं चलेगी", "हम गांधी के सिपाही हैं", जैसे नारों से प्रदर्शन स्थल गूंज उठा।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर गांधी परिवार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उनका कहना था कि गांधी परिवार ने हमेशा राष्ट्रहित में काम किया है और भाजपा उनके त्याग और ईमानदारी से डरी हुई है।

मंगलवार को दाखिल चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल हैं। सुनवाई 25 अप्रैल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। ईडी ने दिल्ली, लखनऊ और मुंबई में करीब 661 करोड़ रुपए की संपत्तियां सीज करने की कार्यवाही की है, जिसे कांग्रेस ने राजनीति से प्रेरित और द्वेषपूर्ण बताया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह कार्रवाई केवल गांधी परिवार पर हमला नहीं बल्कि देश की लोकतांत्रिक प्रणाली और विपक्ष की आवाज़ को कुचलने की कोशिश है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता गांधी परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ा है और कोई भी षड्यंत्र उन्हें झुका नहीं सकता।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चेताया कि जब तक बदले की भावना से प्रेरित कार्रवाई बंद नहीं होती, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement