होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


**Rape on pretext of marriage, accused arrested**Mahila thana jashpurKoshlya saiPM Internship Scheme 2025PM Internshipindian Army

35 साल बाद साथ आया कपल, करिश्मा-करीना हुईं खुश, दूरियां मिटा फिर एक हुए रणधीर-बबीता

Featured Image

admin

Updated At: 04 Mar 2023 at 05:48 PM

बॉलीवुड के कपूर खानदान में शादी में खटपट होना आम बात सी हो गई है। फिर चाहे वह ऋषि कपूर-नीतू के बीच हो या फिर रणधीर कपूर-बबीता के बीच रहा हो। लेकिन फिर भी यह सभी कपल्स फैंस के चहेते रहे हैं, कपूर फैमिली की हर बात लोग जानने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित रहते हैं। ऐसे में हमारे पास एक खास खबर है, जिससे करीना-करिश्मा से लेकर रणधीर-बबीता तक के फैंस के चेहरों पर मुस्कान आ जाएगी और मुंह से निकलेगा वाह क्या रिश्ता है। जी हां, यह बात हमारी बेबो और लोलो के मम्मी-पापा से जुड़ी हुई है। दरअसल, बबीता और रणधीर कपूर एक बार फिर साथ रहने लगे हैं। रणधीर कपूर के प्यार में पड़कर अभिनेता के संग शादी के बंधन में बंधने वाली बबीता ने अपने अभिनय करियर को अलविदा कह दिया था। लेकिन दोनों बच्चियां होने के बाद रणधीर और बबीता के बीच कुछ ऐसी चीजें हुई थीं, जिन्होंने 80 के दशक के बीच में अभिनेत्री को अपनी दोनों बेटियों के साथ आरके बंगला छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। आरके बंगले से करिश्मा और करीना को लेकर वह लोखंडवाला के एक अपार्टमेंट में अलग जाकर रहने लगी थीं। लेकिन खबरों के मुताबिक अब पूरे 35 साल बाद दोनों फिर से एक ही छत के नीचे रहने लगे हैं, जिससे उनकी बेटियां भी काफी खुश हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, बबीता बांद्रा स्थित घर में रणधीर कपूर के साथ रहने लौट आई हैं। दोनों सितारे करीब सात महीने पहले से एक साथ रह रहे हैं। अपने माता-पिता को ऐसे वापस एक-दूसरे की परवाह करते देख करिश्मा और करीना दोनों काफी खुश हैं। गौरतलब है कि रणधीर और बबीता की लव स्टोरी फिल्म 'कल आज और कल' से शुरू हुई थी। दोनों के बीच इस कदर प्यार था कि रणधीर अपने परिवार के खिलाफ जाकर भी अभिनेत्री से शादी करने के लिए तैयार थे। बबीता के फिल्मों में काम न करने की शर्त के साथ दोनों की शादी हुई। शादी के 17 साल बाद रणधीर और बबीता एक-दूसरे से अलग हो गए थे और इसके पीछे रणधीर का लापरवाह होना था। बबीता को करिश्मा के पिता का इस तरह का रवैया बिल्कुल पसंद नहीं था, इसलिए वह उनसे अलग जाकर रहने लगी थीं। लेकिन अब दोनों एक बार फिर खुशी-खुशी साथ रहने लौट आए हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement