होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Jila panchayatShri shri Ravishankar"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"morishashTrain Hijackpakistan

उद्घाटन समारोह में लगा ग्लैमर का तड़का, दिशा पाटनी-रणवीर और नीति मोहन ने जीता दिल

Featured Image

admin

Updated At: 12 Jan 2023 at 06:45 PM

हॉकी विश्व कप का आगाज हो चुका है। यह इस टूर्नामेंट का 15वां संस्करण है। 17 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 16 देश हिस्सा ले रहे हैं। हॉकी विश्व कप में कुल 44 मैच खेले जाएंगे। कटक के बाराबती स्टेडियम में बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी विश्व कप 2023 का उद्घाटन किया। इस दौरान बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, अभिनेत्री दिशा पाटनी, गायिका नीति मोहन, लिसा मिश्रा, शालमली खोलगडे और संगीतकार प्रीतम ने अपनी प्रस्तुति दी। आइए ओपनिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें देखते हैं... मुकाबलों की शुरुआत 13 जनवरी से होगी। टीम इंडिया अपने पहले मैच में शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ खेलेगी। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा। भुवनेश्वर को लगातार दूसरी बार मेजबानी का मौका मिला है। 2018 में भी उसने हॉकी विश्व कप का आयोजन किया था। तब बेल्जियम ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को हराया था।उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी टीमों को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था- ओडिशा में 2023 हॉकी विश्व कप शुरू हो रहा है, सभी भाग लेने वाली टीमों को मेरी शुभकामनाएं। यह टूर्नामेंट खेल भावना को और मजबूत करे और हॉकी के खूबसूरत खेल को और लोकप्रिय बनाए। भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर गर्व है।'' भारतीय टीम की नजर 1975 के बाद पदक जीतने पर है। भारत को ग्रुप डी में इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ रखा गया है। 13 जनवरी को भारत बनाम स्पेन, 15 जनवरी को भारत बनाम इंग्लैंड और 19 को भारत बनाम वेल्स मुकाबला होगा। स्टेडियम में लगभग 50 हजार दर्शक मौजूद थे। वहां का नजारा देखने लायक था। सभी फैंस अपने फेवरेट आर्टिस्ट के परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान रैपर बिग डील ने भी परफॉर्म किया। रैपर बिग डील के बाद गायक ऋतुराज मोहंती ने अपनी आवाज से समां बांध दिया। उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने गाए और फैंस का दिल जीत लिया। ओडिया फिल्म उद्योग के साथ-साथ ओडिशा के प्रिंस डांस ग्रुप से स्थानीय ओडिया प्रतिभाओं ने कई शानदार परफॉर्मेंस दिए। सब्यसाची मिश्रा और अर्चिता साहू ने भी डांस से स्टेज पर आग लगा दी। बॉलीवुड स्टार दिशा पाटनी ने अपने ग्लैमरस लुक और डांस परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया। ब्लैक ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रसिद्ध बॉलीवुड संगीत निर्देशक प्रीतम द्वारा एक युवा संगीत कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। प्रीतम ने हॉकी विश्व कप का गीत भी बनाया है। इस यूथ कॉन्सर्ट में कई प्रसिद्ध संगीतकार और बेनी दयाल, नीति मोहन जैसे प्रसिद्ध गायक एक ड्रोन शो के साथ थे। बेनी दयाल के साथ लिसा मिश्रा और शालमली खोलगडे ने भी परफॉर्म किया।कोरियन पॉप बैंड ब्लैकस्वान जो कि एक ग्लोबल गर्ल म्यूजिक ग्रुप है, उन्होंने 50,000 दर्शकों के बीच शानदार परफॉर्मेंस दिया। समारोह में उनके डांस ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।रणवीर सिंह ओपनिंग सेरेमनी के आकर्षण रहे। उन्होंने कई गानों पर परफॉर्म किया। स्टेज पर उनकी फुर्ती देखने लायक थीl

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement