होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

मदहोश हाथी: छत्तीसगढ़ के हाथियों ने ओडिशा में लिया महुआ का स्वाद, नशे में झूमते रहे, फिर जमकर सोए

Featured Image

admin

Updated At: 17 Nov 2022 at 08:46 PM

छत्तीसगढ़ के बाद ओडिशा में बढ़ते जंगली हाथियों की संख्या ने वहां के वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जंगली हाथियों के दल जनहानि करने के साथ आसपास के खेतों में लगी फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब अवैध शराब बनाने वाले अड्डों पर पहुंचकर महुआ का सेवन करने से इनका आतंक और बढ़ने की संभावना है। अदिवासी आरक्षण: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा “संविधान में जो प्रावधान है, वो सबको मिलेगा, उप चुनाव हम जीत रहे” छत्तीसगढ़ में उत्पात मचाने वाले हाथियों को धान के बाद नया स्वाद लग गया है। प्रदेश के बॉर्डर से लगे ओडिशा के गांव में प्रवेश करते ही हाथियों ने जमकर महुए का मजा लिया। उसका गूदा खाने के बाद कई हाथी मदहोश हो गए। वे काफी देर तक नशे में झूमते रहे और फिर सो गए। वहीं वन विभाग के अफसरों ने इस खतरनाक भी बताया है। उनका कहना है कि नशे की हालत में हाथी और उग्र हो सकते हैं। ऐसे में उनकी चिंता बढ़ गई है। जमीन विवाद को लेकर हत्या, 03 आरोपियों को कोतबा पुलिस ने किया गिरफ्तार दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से लगती ओडिशा की सीमा में मंगलवार सुबह 24 हाथियों के एक दल ने प्रवेश किया। यह हाथी क्योंझर जिले के पटना रेंज स्थित ग्राम सिलीपाड़ा पहुंच गए। वहां शनिवार देर शाम कई हाथी कच्चे महुए के भंडार में घुस गए और जमकर गूदा खाया। इसके बाद हाथी नशे में झूमने लगे। इनमें से पांच हाथी तो नशे में इतने बेसुध हो गए कि वहीं जमीन में पड़कर सो गए। इसका पता वन विभाग को सुबह चला। छत्तीसगढ़ से निकलकर 24 हाथियों का दल ओडिशा पहुंचा है। महिला रेंजर को टांगी लेकर दौड़ाया, वनकर्मियों को पीटा, वारंट फाड़ा, छापा मारने पहुंची टीम पर हमला उमरदा बनेगी तहसील, चिल्हाटी में खुलेगा कॉलेज, CM बोले- रमन सिंह 15 साल में बिजली भी नहीं दे सके ओडिसा के वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि हाथियों ने सिलीपाड़ा गांव के पास काजू के जंगल में डेरा डाला हुआ था। सुबह वनकर्मी पहुंचे तो पता चला कि हाथियों ने महुए का गूदा खाया था। इसके बाद काफी देर तक वे सोते हुए मिले। वहीं अन्य हाथी उनके आसपास पहरा दे रहे थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग महुआ की लुगदी अवैध रूप से तैयार करते हैं। इसी का भंडारण किया गया था, जहां हाथियों का दल पहुंच गया। जब तक नशे में धुत हाथी सोते रहे, उनके साथी वहां बैठकर निगरानी कर रहे थे। गलती से भेज दिया है किसी को ईमेल, तो इस सरल तरीके से कर सकते हैं डिलीट, जानें तरीका *इंटरस्टेट कलेक्टर व पुलिस अधीक्षको की मीटिंग, उड़ीसा के पदमपुर विधानसभा में चुनाव अवैध मादक पदार्थ व नक्सली गतिविधियों पर रोक लगाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा* क्योंझर के डीएफओ धनंजय एचडी ने बताया कि इस इलाके में बीते दो साल से हाथियों की आवाजाही है। वर्तमान में यहां 24 जंगली हाथी घूम रहे हैं। कुछ इलाकों में इनके आने पर विभाग नजर रख रहा है। उनका कहना है कि लगातार चार दिन से हाथियों का दल आसपास के गांवों में भी पहुंच रहा है। इसलिए वन कर्मचारी उनकी लोकेशन पर नजर रख रहे हैं। हालांकि नशे में धुत हाथी उत्पात मचाते हैं तो यह चार गुना बढ़ सकता है। स्रोत संवाद न्यूज़ एजेंसी

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement