होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"morishashTrain Hijackpakistanfouren**Rape on pretext of marriage, accused arrested**

खेल संघों की आर्थिक मदद रुकी, ब्याज पर पैसे लेकर खेलने गई टीम, चार स्वर्ण जीते

Featured Image

admin

Updated At: 11 Jan 2023 at 06:22 PM

खेल मंत्रालय और साई की ओर से राष्ट्रीय खेल संघों की आर्थिक मदद रोक दी गई है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के पालन का हवाला दे मंत्रालय, साई ने मदद रोकी है। आर्थिक सहायता बंद होने से खेल संघों में हड़कंप मचा है। सेपक टाकरा की टीम अपने खर्च पर ढाका में हुई दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप में खेलने गई। ज्यादातर खिलाड़ी ब्याज पर पैसा लेकर खेलने गए। सेपक टाकरा संघ ने 25 से 31 दिसंबर तक हुई इस चैंपियनशिप में साई से मंजूरी और हवाई यात्रा का खर्च मांगा था, लेकिन जवाब नहीं मिला। चैंपियनशिप में जकार्ता एशियाई खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को जाना था, लेकिन अपने खर्च पर वे भी नहीं गए। नतीजतन 24 सदस्यीय जूनियर टीम ढाका भेजी गई। पूरी टीम अपने खर्च पर गई और चार स्वर्ण जीते। ज्यादातर खिलाड़ी गरीब थे। उन्होंने ब्याज पर पैसा लिया। चैंपियनशिप में दो स्वर्ण जीतने वाले बरेली के तरुण के पिता ने बेटे को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खिलाने के लिए लोगों से उधार पैसा लिया। दरअसल राहुल मेहरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने नौ सितंबर को आदेश में कहा है कि जो भी खेल संघ राष्ट्रीय खेल संहिता (स्पोट्र्स कोड) का पालन नहीं करते हैं, उनकी सरकारी आर्थिक मदद नहीं हो। पहले साई खेल संघों की मदद करता रहा, लेकिन अब उसने इसे रोक दिया है। अब मंत्रालय अदालत में साल 2023 के मान्यता प्राप्त खेल संघों की सूची रखेगा। उसके बाद ही खेल संघों की आर्थिक मदद का रास्ता साफ होगा।खेलो इंडिया के लिए भी रुकी खेल संघों की मदद खेल मंत्रालय ने सभी खेल संघों को बीते वर्ष 31 दिसंबर तक मान्यता दी थी। नए वर्ष में अब तक किसी खेल संघ को मान्यता नहीं दी गई है। मान्यता नहीं होने पर किसी खेल संघ की आर्थिक मदद नहीं की जा सकती है। मध्य प्रदेश में 30 जनवरी से होने वाले खेलो इंडिया यूथ खेल के लिए भी साई ने अदालत के आदेश का हवाला दे खेल संघों को दैनिक, यात्रा भत्ता, किट का पैसा देने से मना कर दिया है। बीते दिनों वूशु की टीम जूनियर विश्व चैंपियनशिप में खेलने गई। उसे मंजूरी तो मिल गई, लेकिन कोई पैसा नहीं मिला। कुछ खेल संघों का कहना है कि उन्होंने खिलाडिय़ों की जरूरतों के लिए उपकरण खरीदे हैं। उन पर पैसा देने का दबाव है, लेकिन उनके पास राशि नहीं है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement