जेल में कैदियों का शाही स्नान: : छत्तीसगढ़ की जेलों में पहली बार कैदियों का गंगाजल से शाही स्नान, जेलों में भक्ति और शुद्धि का माहौल

Faizan Ashraf
Updated At: 25 Feb 2025 at 04:29 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ की जेलों में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जब हजारों कैदियों ने महाकुंभ प्रयागराज से लाए गए गंगाजल से शाही स्नान किया। प्रदेश की अंबिकापुर केंद्रीय जेल, राजनांदगांव जिला जेल समेत कई जेलों में विशेष व्यवस्था के तहत यह आयोजन किया गया। गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर राज्य की जेलों में गंगाजल से स्नान कराने की पहल शुरू हुई, जिसका उद्देश्य कैदियों के आत्मशुद्धि और मानसिक शांति की ओर कदम बढ़ाना है।
जेल में मंत्रोच्चार के बीच भक्ति से सराबोर हुआ माहौल
अंबिकापुर केंद्रीय जेल में 1000 से अधिक कैदियों ने गंगाजल से स्नान किया। जेल प्रबंधन ने प्रयागराज कुंभ से गंगाजल मंगवाकर कैदियों के लिए विशेष शाही स्नान की व्यवस्था की। सुबह पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ और फिर मंत्रोच्चार के साथ कैदियों को गंगाजल से स्नान कराया गया। कैदियों ने इस पहल को आत्मशुद्धि और नई शुरुआत का अवसर बताया।
राजनांदगांव जेल में भी 358 कैदियों ने किया गंगा स्नान
राजनांदगांव जिला जेल में 358 कैदियों ने गंगाजल से स्नान किया। जिला जेल प्रशासन ने प्रयागराज से विशेष रूप से गंगाजल मंगवाकर जेल परिसर में कैदियों के लिए यह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया। कैदियों ने स्नान के दौरान गंगा मां का स्मरण किया और अपनी गलतियों के लिए पश्चाताप की भावना प्रकट की।
प्रदेशभर की जेलों में होगा गंगाजल से शुद्धिकरण स्नान
गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में कैदियों के लिए गंगाजल से स्नान की व्यवस्था की जाएगी। उनका मानना है कि यह आयोजन कैदियों के मानसिक एवं आध्यात्मिक सुधार में सहायक होगा।
इस पहल को लेकर जेलों में बंद कैदियों और उनके परिवारजनों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में कदम बताया।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement