होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Heat waveVijay adity singh JudevLiquorHolika DahanElectricity is set to become more expensive in Jharkhand from April 2025.J

भारत सरकार ने इस जिले के 99 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा

Featured Image

admin

Updated At: 26 Jul 2024 at 01:49 PM

विधानसभा के मानसून सत्र का अंतिम दिन .आज 87 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 14 विधायकों की ओर से निजी याचिकाएं होगी प्रस्तुत, गरियाबंद। जिला प्रशासन की सक्रियता और स्वास्थ्य क्षेत्र में किये गये बेहतर कार्य से जिले के गांवों को महत्वपूर्ण सम्मान मिला है। भारत सरकार द्वारा जिले के 99 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा दिया गया है। यह उपलब्धि पिछले वर्ष जिला प्रशासन द्वारा चलाये गये टीबी मुक्त गरियाबंद अभियान के फलस्वरूप प्राप्त हुई है। इस अभियान के तहत जिले से टीबी को हराने के लिए घर-घर जाकर ढाई लाख से अधिक टीबी स्क्रिनिंग की गई थी। साथ ही 350 से अधिक निक्षय मित्र के रूप में आमजन, जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी टीबी मरीजों के सहायता के लिए भागीदारी सुनिश्चित की थी। सबके सफल सहयोग एवं प्रयास से जिले को बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है। इस पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने खुशी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने सचिवों को किया निलंबित उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में भारत सरकार द्वारा टीबी मुक्त पंचायत अभियान चलाया गया था। इसका उद्देश्य टीबी को जड़ से मिटाना, टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशीलता लाना और टीबी को हराने में सबका सहयोग सुनिश्चित करना था। इसके तहत टीबी को हराने विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया था। साथ ही वृहद जनजागरूकता अभियान चलाया गया था। इसी तारतम्य में गरियाबंद जिले में भी टीबी मुक्त अभियान चलाया गया। इसके तहत घर-घर जाकर टीबी संदिग्ध लोगों के सैम्पल लिये गये थे। इसके तहत ढाई लाख से अधिक स्क्रिनिंग की गई। इस दौरान 344 से अधिक टीबी संदिग्ध लोगों का सैंपल भी लिया गया, जिसमें से बहुत कम टीबी मरीजों की पुष्टि हुई थी। कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती आज; जब मां भारती के सपूतों ने दुश्मन के नापाक मंसूबों पर फेरा पानी, अमर बलिदानियों के शौर्य को नमनजानिए इस दिन का इतिहास और महत्व जिला प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक, व्यापारिक, राईस मिलर्स संगठनों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को प्रेरित कर टीबी मरीजों के सेहत में सुधार लाने के लिए उन्हें निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित किया गया था। इसके तहत 350 से अधिक लोगों ने निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को टीबी से उबरने में सहायता की। साथ ही टीबी मरीजों को पोषण किट का भी वितरण किया था, जिससे टीबी मरीजों को टीबी बीमारी से उबरने में मदद मिली। प्रदेश के नगरीय निकायों के वार्डों के परिसीमन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक भारत सरकार द्वारा टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा पाने वाले ग्राम पंचायतों में रानीपरतेवा, कसेकेरा, अमलोर, जामली, पाटसिवनी, खैरझिटी, करकरा, पक्तियाँ, मुरमुरा, फुलझर, पोंड, सिवनी, टेंगनाबासा, सेम्हारा, दादरगांव नया, रसेला, द्वारतरा, करचाली, मोंगरा, दादरगांव पुराना, टोनहीडबरी, कुटेना, लोहझर, गिरसूल, मोखागुड़ा, फालसापारा, कुम्हड़ईखुर्द, लाटापारा, कोदोभाटा, सुकलीभाटा पुराना, दर्लीपारा, सितलिजोर, झिरीपानी, निस्टिगुडा, दहीगांव, पुरनापानी, खुटगांव, घोघर, कदलीमुड़ा, सिनापाली, रोहनागुड़ा, बहेराबुड़ा, कोदोबदत, कस, घुटकू नवापारा, बारबहारा, कौंदकेरा, फुलकर्रा, पीपरछेड़ी कला, मौहाभाठा, लोहारी, गुजरा, मरोदा, बेंदकुरा, बिन्द्रानवागढ़, खुर्सीपार, खरता, मोंहदा, देहारगुड़ा, मैनपुरखुर्द, शोभा, गोपालपुर, गरहाडीह, कोकड़ी, खजूरपदर, ढोढरा, भेजीपदर, छोटेगोबरा, दबनई, मैनपुरकला, तौरेंगा, भूतबेड़ा, कुचेंगा, धनोरा, चलनापदर, उरमाल, धरनीधोरा, सोनेसिल्ली, पेंड्रा, जामगांव, रजकट्टी, कुम्ही, धमनी, बरूला, चौबेबांधा, श्यामनगर, कोपरा, धुरसा, रवेली, कुंड, चरोदा, चारभट्ठी, बोड़की, परसदाजोशी, गुंडरदेही, खुटेरी, पोखरा, पितईबंद एवं ग्राम पंचायत रोहिना शामिल है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement