सरहुल महोत्सव : : जशपुर में 30 मार्च को भव्य सरहुल सरना महोत्सव, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव होंगे मुख्य अतिथि

Faizan Ashraf
Updated At: 28 Mar 2025 at 05:02 AM
जशपुर। वनांचल की पारंपरिक संस्कृति और आस्था का प्रमुख पर्व सरहुल सरना महोत्सव इस वर्ष 30 मार्च 2025 को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होकर चैत्र पूर्णिमा तक चलने वाला यह महोत्सव पूरे जशपुरांचल में गाँव-गाँव में आयोजित किया जाता है। इस बार जशपुर के दीपू बगीचा में सरहुल सरना पूजा महोत्सव समिति के तत्वावधान में विशेष भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में वनवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा, वाद्य यंत्रों और सरई फूल के साथ शामिल होंगे।
**केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव होंगे मुख्य अतिथि**
सरहुल सरना महोत्सव के मुख्य अतिथि जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री जुएल उरांव होंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमंत रणविजय सिंह जूदेव करेंगे। इस आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि करेंगे शिरकत
कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे, जिनमें –राष्ट्रीय महामंत्री श्री योगेश बापट,संयुक्त महामंत्री श्री रामेश्वर राम भगत,सांसद श्री राधेश्याम राठिया,पूर्व मंत्री श्री गणेश राम भगत,विधायक श्रीमती रायमुनी भगत व श्रीमती गोमती साय,श्रीमंत प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय,नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत,युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव,
वनवासी समाज के लोग निभाएंगे परंपरा
इस महोत्सव में वनवासी समाज के बैगा-पहान, सांस्कृतिक नृत्य मंडलियाँ पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। श्रद्धालु सरई फूल, नारियल, धूपबत्ती और सरहुल झंडा के साथ सरना स्थल पर पूजा अर्चना करेंगे।
समिति ने की अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील
सरहुल सरना पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष जगेश्वर राम, उपाध्यक्ष मनीजर राम भगत, महामंत्री गोविंद राम भगत और कोषाध्यक्ष प्रद्युमन सन्यासी ने सभी श्रद्धालुओं से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
वनांचल की संस्कृति और परंपरा के इस पावन महोत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement