कटक में हॉकी विश्व कप का हुआ उद्घाटन, 13 जनवरी को होगा भारत का पहला मुकाबला

admin
Updated At: 12 Jan 2023 at 03:26 AM
कटक के बाराबती स्टेडियम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी विश्व कप 2023 का उद्घाटन किया। मुकाबलों की शुरुआत 13 जनवरी से होगी। टीम इंडिया अपने पहले मैच में शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ खेलेगी। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा।
भुवनेश्वर को लगातार दूसरी बार मेजबानी का मौका मिला है। 2018 में भी उसने हॉकी विश्व कप का आयोजन किया था। तब बेल्जियम ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को हराया था। उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी टीमों को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था, ''ओडिशा में 2023 हॉकी विश्व कप शुरू हो रहा है, सभी भाग लेने वाली टीमों को मेरी शुभकामनाएं। यह टूर्नामेंट खेल भावना को और मजबूत करे और हॉकी के खूबसूरत खेल को और लोकप्रिय बनाए। भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर गर्व है।''
टूर्नामेंट में 16 देश बेशकीमती ट्रॉफी हासिल करने के लिए संघर्ष करेंगे। भारतीय टीम की नजर 1975 के बाद पदक जीतने पर है। भारत को ग्रुप डी में इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ रखा गया है। 13 जनवरी को टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत स्पेन के खिलाफ करेगी। इसी महीने की 19 तारीख को वेल्स से भिड़ने से पहले 15 जनवरी को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement