ओडिशा में 17 दिनों तक चलेगा हॉकी विश्व कप, जानें कहां देख सकेंगे सभी मैच

admin
Updated At: 13 Jan 2023 at 08:38 PM
पुरुष हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण 13 जनवरी से ओडिशा में शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट के सभी मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। राउरकेला में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। वहीं, कलिंगा स्टेडियम शेष 24 मैचों की मेजबानी करेगा। मेजबान भारत को पूल डी में स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ रखा गया है। हॉकी विश्व कप में कुल 16 देश हिस्सा ले रहे हैं। भाग लेने वाले देशों को चार टीमों के चार समूहों में विभाजित किया गया है। डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम पूल-बी में जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ है। पूल-ए में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका है। वहीं, पूल-सी में नीदरलैंड के साथ न्यूजीलैंड, मलयेशिया और चिली की टीमें हैं।हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का लक्ष्य दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी उठाने का होगा। 1975 में चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया को खिताब का इंतजार है। भारत अपने हॉकी विश्व कप अभियान की शुरुआत स्पेन के खिलाफ 13 जनवरी को होने वाले मैच से करेगा। विश्व कप के पिछले संस्करण में भारतीय पुरुष हॉकी टीम नीदरलैंड के खिलाफ 2-1 से हारकर क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई थी।
हॉकी विश्व कप कब से कब तक खेला जाएगा?
हॉकी विश्व कप का उद्घाटन बुधवार (11 जनवरी) को कटक में हुआ। मुकाबलों की शुरुआत 13 जनवरी (शुक्रवार) को होगी। फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा।
हॉकी विश्व कप कहां खेला जाएगा?
हॉकी विश्व कप के मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
किस टीवी चैनल पर हॉकी विश्व कप के मैचों का प्रसारण होगा?
हॉकी विश्व कप के मैचों का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी में कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
टूर्नामेंट के मैचों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Disney+Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
भारतीय टीम कब-कब मैच खेलेगी?
ग्रुप दौर में भारत का शेड्यूल
तारीख | खिलाफ | समय |
13 जनवरी | स्पेन | शाम 7:00 बजे |
15 जनवरी | इंग्लैंड | शाम 7:00 बजे |
19 जनवरी | वेल्स | शाम 7:00 बजे |
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement