होंडा भारत में लॉन्च करेगी अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल, कंपनी ने किया एलान

admin
Updated At: 20 Oct 2022 at 03:44 PM
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया (HMSI) फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ अपनी पहली मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना बना रही है। भारत के सबसे बड़े दोपहिया निर्माताओं में से एक होंडा ने एलान किया है कि नई फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल अगले दो वर्षों में लॉन्च की जाएगी। TVS के Apache RTR 200 Fi E100 को फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ लॉन्च करने के बाद होंडा भारत में दूसरा दोपहिया निर्माता बन जाएगा, जो फ्लेक्स-फ्यूल इंजन से चलने वाली मोटरसाइकिल लॉन्च करेगा।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अत्सुशी ओगाटा ने बुधवार, 19 अक्तूबर को दिल्ली में जैव ईंधन पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा, "हमारा आंतरिक लक्ष्य न्यूनतम है, एक मॉडल, फ्लेक्सी-फ्यूल मोटरसाइकिल का पहला मॉडल 2024 के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा।" उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन से मॉडल को ब्रांड की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
इससे पहले होंडा ने कहा था कि वह फ्लेक्स-फ्यूल कम्यूटर मोटरसाइकिल पर काम कर रही है। जापानी दोपहिया निर्माता पहले से ही ब्राजील जैसे अन्य देशों में फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल बेचता है। कंपनी भारत में फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ एक या उससे ज्यादा कम्यूटर मोटरसाइकिल लॉन्च कर सकती है। ये मोटरसाइकिल पेट्रोल और इथेनॉल दोनों ईंधन पर चल सकती है।
हालांकि टीवीएस मोटर ने होंडा को हराकर भारत में फ्लेक्स-फ्यूल इंजन से चलने वाले दोपहिया वाहन लॉन्च किए। लेकिन जापानी निर्माता ने इसे विश्व स्तर पर पहले लॉन्च किया था। Honda CG150 Titan Mix दुनिया की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल थी जिसे 2009 में ब्राजील में लॉन्च किया गया था। टू-व्हीलर ब्रांड ने NXR 150 Bros Mix और BIZ 125 Flex जैसी फ्लेक्स-फ्यूल इंजन से चलने वाली मोटरसाइकिल भी ब्राजील में लॉन्च की थी।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया की देश में फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च करने की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब केंद्र वाहन निर्माताओं को क्लीन और ज्यादा किफायती वैकल्पिक ईंधन-आधारित वाहनों को चुनने के लिए प्रेरित कर रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महंगे तेल आयात को कम करने के लिए भारत में फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लॉन्च करने के बारे में खासतौर पर मुखर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, टोयोटा कैमरी हाइब्रिड मॉडल को पेश किया। वे ईंधन के रूप में इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल की जरूरत पर जोर दिया।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement