होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

25 October Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा रहेगा दिन, यहां पढ़ें आज का राशिफल

Featured Image

admin

Updated At: 25 Oct 2024 at 03:28 PM

25 October 2024 Ka Panchang: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज पूरे दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 26 मिनट तक शुभ योग रहेगा। आज सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहने से आपकी सोच सकारात्मक और संतुलित रहेगी। आज अपनी हर योजना गुप्त रखें, नहीं तो कोई आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकता है। आज दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर रखें। आज धन संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी रखना जरूरी है। आर्थिक मामलों में बेहतरीन सफलता मिलने की स्थिति बन रही है। इसलिए अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। आपकी बुद्धिमत्ता और व्यापारिक सोच से लाभ के नए स्त्रोत बनेंगे।
  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमानें का है।
  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 3

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।
  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 7

कर्क राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। क्राकरी का बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, अधिक आमदनी मिलेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होने का योग बन रहा है। आज जल्दबाजी में लिए फैसले गलत हो सकते हैं इसलिए माता जी से राय लेना उचित रहेगा।
  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 9

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यवसाय में किसी भी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करते समय धैर्य और संयम बनाकर रखने की आवश्यकता है। आज समय का उचित सदुपयोग करेंगे। घर और व्यवसाय दोनों जगह सोच-समझकर निर्णय लेना व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। आज बजट के अनुसार कार्य करने से धन संबंधी मामलों में समस्याएं नहीं आएंगी। आपके बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी।
  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 8

कन्या राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। राजनीति के कामों में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ होगी। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनायेंगे। घर से निकलते समय घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकले जिससे आपका दिन अच्छा और खुशहाली भरा रहेगा। मित्र या रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे।
  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आपको कुछ बाहरी ऑर्डर मिलेंगे, जिस पर एकाग्र चित्त होकर काम करेंगे। आज अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी गतिविधि चल रही है, तो काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक और व्यवसायिक समस्याओं को सुलझाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आज आपकी कोई विशेष योग्यता और काबिलियत लोगों के सामने आएगी। आज जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। आज किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात, बता सकते हैं। आप भी उनकी बातों को समझेंगे।
  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेगा। आज घर में बच्चों पर ज्यादा अंकुश लगाना और गुस्सा करना अच्छा नहीं है। इसलिए बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। पुराने नकारात्मक मुद्दे ना उठाकर वर्तमान गतिविधियों पर ही कार्य करें तो उचित रहेगा। प्रभावशाली इंसानों की मदद आपकी तरक्की में मददगार रहेगी। मेहनत के मुताबिक आपको उचित फल भी प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 3

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह के गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें, इनके द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से लक्ष्य की प्राप्ति भी होगी। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें क्योंकि कभी-कभी आपका स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है। आज किसी भी यात्रा पर जाते समय जरूरत का सामान ले जाना न भूले। आज आपकी सलाह काफी हद तक दोस्तों की समस्याओं को सुलझाने में सहायक होगी।
  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी ख़ुशी होगी। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आज माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।
  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 3

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। आज आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई लाभदायक व्यवसायिक यात्रा भी हो सकती है। आज पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। आज किसी काम को पूरा करने के लिए कोशिश करते रहेंगे। आपके निजी कामों में भी व्यस्तता रहेगी। घर में धार्मिक आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। आज आपकी इनकम बेहतर होगी। अच्छे ऑर्डर भी मिलने की संभावना है।
  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 7
 

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement