होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

सड़क में मवेशी पाए जाने पर उसके मालिक को जारी किया जाए नोटिस, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने दिए सख्त निर्देश

Featured Image

admin

Updated At: 20 Sep 2022 at 10:06 PM

सड़कों में मवेशियों के खुले में घूमने से जहां यातायात प्रभावित होती है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहइसके मद्देनजर पिछले दिनों कलेक्टर  पी.एस.एल्मा ने इस संबंध में बैठक भी ली थी। आज पुनः कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए हैं कि मवेशी अगर सड़कों पे पाए जाते हैं, तो उसके मालिक को नोटिस ज़ारी किया जाए। इसमें ढील और कोताही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आहूत समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने उक्त निर्देश उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, आयुक्त नगर निगम को दिए हैं। आज बैठक के दौरान पोर्टल में गिरदावरी, धान के बदले अन्य फसल और धान के बदले वृक्षारोपण की सही तरीके से पोर्टल में एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को दिए। मौके पर उप संचालक कृषि ने बताया कि ऐसे किसान जो जलसंसाधन की भूमि लीज में लेकर धान लगाते हैं, उनकी धान खरीदी तो की जाती है मगर उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभान्वित नहीं किया जा सकता। इसके मद्देनजर ऐसे किसानों की सूची कृषि विभाग को उपलब्ध कराने कहा गया जिन्हे लीज पर भूमि दी गई है। कलेक्टर ने मैदानी स्तर पर किसानों को जागरूक करने व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी दिए, जिससे किसान बेवजह परेशान ना हों। बैठक में कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता को सख्त निर्देश दिए कि अपने मैदानी अमले को सड़कों की वस्तु स्थिति का जायजा लेने भेजें, ताकि जरूरत के हिसाब से उसका रख रखाव और मरम्मत किया जा सके। उन्होंने इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे से संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण आदि की जानकारी ली। डॉ.तुर्रे ने बताया कि जिले में 98 प्रतिशत संस्थागत प्रसव किया गया है और नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। बैठक में कलेक्टर ने उच्च कार्यालयों से मिले पत्र, मुख्यमंत्री जन चौपाल, कलेक्टर जन चौपाल सहित समय सीमा के विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया सहित ज़िला स्तरीय अधिकारी और स्वान के वीसी से संबंधित एसडीएम सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।  

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement