सेहत के साथ अक्षय धन संपत्ति का लाभ चाहिए तो अक्षय नवमी पर कर लीजिए ये 5 काम

admin
Updated At: 10 Nov 2024 at 06:48 PM
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह तिथि 10 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास की नवमी तिथि से लेकर पूर्णिमा तक आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है इसलिए अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने का विधान है। ज्योतिष शास्त्र में अक्षय नवमी का महत्व बताते हुए सेहत और अक्षय धन की प्राप्ति के लिए इस दिन करने के लिए कुछ विशेष कार्य भी बताए गए हैं। इस दिन किए गए विशेष कार्यों से अन्य दिनों की तुलना में किए गए जप-तप, दान पुण्य से कई गुना अधिक लाभ की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं अक्षय नवमी के दिन कौन से कार्य करने चाहिए...
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है इसलिए इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा अर्चना करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके लिए आंवले के वृक्ष के चारो तरफ गंगाजल का छिड़काव करें और घी के दीपक जलाएं। इसके बाद रोली, अक्षत, फूल, फल आदि चीजें अर्पित करें और फिर परिक्रमा करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने से तन और मन की शुद्धता होती है। साथ ही इस दिन किसी ब्राह्मण अथवा गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन कराना चाहिए और दक्षिणा की भी भेंट करें। अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने के साथ प्रसाद के रूप में आंवला खाने और वितरण करने की भी मान्यता है। ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।
अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु को प्रसाद के रूप में आंवला अर्पित करें और आंवले का दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन के सभी कष्ट व परेशानी दूर होती हैं और लक्ष्मी नारायण की कृपा बनी रहती है। साथ ही इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर अपना मुख पूर्व दिशा की तरफ कर लें और फिर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 108 बार तुलसी की माता के साथ जप करें।
अक्षय नवमी का दिन अक्षय तृतीया की तरह ही विशेष पुण्यदायी माना गया है। इस दिन अक्षय तृतीया की तरफ सोना-चांदी खरीदना और दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ऐसा करने से अक्षय लाभ व पुण्य की प्राप्ति होती है और किसी भी काम का पुण्य क्षय नहीं होता है। साथ ही अक्षय नवमी के दिन सोना खरीदने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।
अक्षय नवमी के दिन आंवले का वृक्ष लगाने से घर में समृद्धि बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। घर में आंवले के वृक्ष को पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की तरफ लगाया जा सकता है। जिन बच्चों की स्मरण शक्ति कमजोर होती है और पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगता, उनकी पुस्तक में आंवले की हरी पत्तियों को रखने से फायदा मिलता है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement