होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

इलाज के नाम पर मानसिक दिव्यांग युवक को 20 जगह गर्म त्रिशूल से दागा, चार दिन बाद हो गई मौत

Featured Image

admin

Updated At: 01 Nov 2022 at 05:43 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अंधविश्वास के चलते एक युवक की जान चली गई। मानसिक दिव्यांग युवक को इलाज के नाम पर बैगा चार दिनों तक त्रिशूल से दागता रहा। उसके शरीर पर 20 से ज्यादा घाव दिए। जिसके चलते युवक की मौत हो गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इंफेक्शन के चलते मौत हुई है। इसके बाद से पुलिस बैगा की तलाश कर रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। सरपंच ने दी पुलिस को सूचना जानकारी के मुताबिक, पुलिस को ग्राम पोड़ी के सरपंच ने सूचना दी कि उसके ही गांव के रहने वाले टेकूराम निर्मलकर (35) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। उसके पूरे शरीर पर जलने के निशान बने हुए हैं। घरवाले उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और अंतिम संस्कार रुकवा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। देखा तो शरीर पर 20 से ज्यादा जगह घाव और जलने के निशान थे। इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बैगा ने दिया था ठीक करने का आश्वासन पूछताछ में टेकूराम की पत्नी ने पुलिस को बताया कि चार महीने पहले उसके पति की मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। वह अस्पताल में टेकूराम का इलाज करा रही थी। बावजूद उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनका मल्हार चौकी क्षेत्र के जुनवानी में रहने वाला बैगा लीला रजक झाड़-फूंक करता है। उसने बैगा से बात की तो उसने ठीक करने का आश्वासन दिया और 23 अक्तूबर को टेकूराम को लेकर घर आने के लिए कहा। मामला दर्ज होने के बाद से फरार इस पर टेकूराम की पत्नी उसे लेकर बैगा लीला रजक के घर पहुंच गई। आरोप है कि चार दिन तक अपने घर में ही रखकर 26 अक्तूबर तक झाड़-फूंक करता रहा और शरीर को त्रिशूल से दागता रहा। इसके बाद अगले दिन कहा कि टेकूराम की हालत में सुधार हो जाएगा और उसे घर भेज दिया। इस बीच चार दिन में उसके शरीर में इंफेक्शन फैलता चला गया और 30 अक्तूबर को टेकूराम ने दम तोड़ दिया। रतनपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर उसे मल्हार चौकी को भेज दिया है। मामला दर्ज होने के बाद से बैगा फरार है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement