प्रदेश में 66.57 लाख लोगों को लगाए गए प्रिकॉशन डोज, 18 वर्ष से अधिक की 94 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे

admin
Updated At: 21 Sep 2022 at 03:04 PM
छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक की 94 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 66 लाख 57 हजार से अधिक लोगों को इसका प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है। कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव के अंतर्गत 18 वर्ष से 60 वर्ष के ऐसे नागरिक जिन्हें कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगाए छह महीने या इससे अधिक हो गए हैं, उन्हें सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर 30 सितम्बर तक निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने प्रदेश में अब तक (19 सितम्बर तक) चार करोड़ 92 लाख 63 हजार 670 टीके लगाए गए हैं। इनमें से दो करोड़ 24 लाख 24 हजार 253 टीके पहली डोज के रूप में, दो करोड़ एक लाख 82 हजार 413 टीके दूसरी डोज तथा 66 लाख 57 हजार चार टीके प्रिकॉशन डोज के तौर पर लगाए गए हैं।
राज्य में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 84 लाख 59 हजार 512 नागरिकों को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सात लाख 13 हजार 266 और 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दस लाख नौ हजार 635 बच्चों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 66 लाख 57 हजार से अधिक लोगों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है। इनमें 17 लाख 11 हजार 323 स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं। वहीं 18 वर्ष से 60 वर्ष के 49 लाख 45 हजार 681 नागरिकों को भी बूस्टर डोज लगाया जा चुका है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement