होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

डोपिंग के फेर में फंसी भारतीय एथलीट दुती चंद, नाडा ने अस्थायी तौर पर निलंबित किया

Featured Image

admin

Updated At: 18 Jan 2023 at 09:31 PM

भारत की स्टार एथलीट दुती चंद डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं। इसके बाद उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। धाविका दुती चंद का सैंपल पिछले साल पांच दिसंबर को लिया गया था, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ अनाबोलिक स्टेरॉयड की मात्रा पाई गई। 26 वर्षीय दुतीचंद ने 2018 एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक अपने नाम किया था। वहीं, राष्ट्रीय 100 मीटर रेस में वह स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
नाडा के अनुसार दुतीचंद के सैंपल में 'एंडराइन', 'ओस्टारिन' और लिगांड्रोल की मात्रा पाई गई है। नाडा ने अपने नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी दी। दुती को भेजे गए एक पत्र में कहा गया "आपको सूचित किया जाता है कि आपके नमूने 'ए' का परीक्षण नेशनल डोप टेस्टिंग लेबोरेटरी में विश्व एंटी-डोपिंग एजेंसी में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया था। प्रयोगशालाओं के मानक और नीचे दिए गए विवरण के रूप में प्रतिकूल विश्लेषणात्मक निष्कर्ष पाए गए थे।" भुवनेश्वर में प्रतियोगिता से अलग दुती का सैंपल लिया गया था। पत्र के जरिए दुती को डोपिंग के संभावित परिणामों के बारे में बताया गया है और चेतावनी दे दी गई है। पत्र में कहा गया है, "मैं आपको इस पत्र की सामग्री को ध्यान से पढ़ने के लिए आमंत्रित करता हूं जो एएएफ के संभावित परिणामों और परिणामी अनुशासनात्मक प्रक्रिया के रूप में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।" इस बारे में जब दुती से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें 'ए' सैंपल टेस्ट पॉजिटिव होने की जानकारी नहीं है। डोपिंग टेस्ट में फेल होने पर दुती पर बैन लग सकता है। अगर उन्हें दोषी पाया जाता है और यह साबित होता है कि उन्होंने जान बूझकर ऐसा किया था तो उन पर स्थायी बैन भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा लंबे समय के लिए भी उन पर बैन लगाया जा सकता है। अगर उन पर पांच साल या इससे ज्यादा का बैन लगता है तो उनका करियर खत्म हो सकता है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement