होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Deepak baijInterstate bus survisInterstateMadheswar pahadShivlingAI और ChatGPT कार्यशाला हुआ संपन्न।

सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर में बौद्धिक वर्ग का आयोजन , बौद्धिक सह सर कार्यवाह राम दत्त चक्रधर हुए शामिल

Featured Image

admin

Updated At: 02 Mar 2024 at 08:28 PM

सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर नगर में बौद्धिक वर्ग संपन्न हुआ। दिनांक 1 मार्च 2024 को सायं 6:30 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर नगर में बौद्धिक वर्ग का आयोजन हुआ जिसमें बौद्धिक सह सर कार्यवाह राम दत्त चक्रधर का हुआ। बौद्धिक के पूर्व सामूहिक गीत आशीष सतपथी जी द्वारा कराया गया। इसके पश्चात समस्त अतिथियों का परिचय कराया। एवं वर्तमान में ही भारत सरकार द्वारा पद्मश्री प्रदान किए गए ऐसे जागेश्वर राम का सम्मान सह सर कार्यवाह के कर कमल से हुआ। व्यक्तिगत गीत गिरेन्द्र मिश्र ने गायन किया। सह सर कार्यवाह ने समस्त स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन करते हुए बताया कि वर्तमान परिदृश्य में संपूर्ण विश्व भारत की ओर एक टक नजर से मार्गदर्शन हेतु देख रहा है आज भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आ रहा है चाहे वह सांस्कृतिक दृष्टि से हो अथवा अर्थव्यवस्था की दृष्टि से। सभी मामले आज भारत के द्वारा ही सुलझाया जा सकते हैं इस प्रकार की मानसिकता विश्व के सभी देशों की मानसिकता में छाई हुई है। सांस्कृतिक दृष्टि से भारत पहले ही संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करता रहा है। 22 जनवरी को हुए राम मंदिर के उद्घाटन से यह विषय सभी के ध्यान में आती है की यह भारत संपूर्ण विश्व का संस्कृति की दृष्टि से मार्गदर्शन कर रहा है भारत वसुधैव कुटुंबकम के लक्ष्य को लेकर चला है। कोरोना जैसे विषम परिस्थितियों में 100 से अधिक देशों को कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध कराकर भारत ने विकट स्थितियों में सबका साथ दिया। रामदत्त चक्रधर जी ने विकसित राष्ट्र की श्रेणी में भारत को स्थापित करने के लिए मुख्यतः पांच बातों का आग्रह सभी नागरिकों से किया। जिसमें पहली विषय परिवार प्रबोधन जिसे हम कुटुंब प्रबोधन कहते हैं का आग्रह किया उन्होंने बताया कि आज परिवार में संस्कारों का अभाव है इसलिए हम अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ सप्ताह में एक साथ भजन, आरती, एक साथ भोजन करने, बड़ों का सम्मान करने, एक साथ मिलजुल कर सहयोग के साथ काम करने जैसी बातें बताई।दूसरा विषय सामाजिक समरसता का जीवन में आचरण- इस पर वर्तमान परिस्थितियों में जिस प्रकार की सामाजिक विषमता दिखाई देती है इन विषमताओं को दूर कर छुआछूत के भाव को समाज से हटाकर हम सामाजिक विषमता को दूर कर सकते हैं और यह कार्य हमें अपने ही परिवार से करनी होगी तभी भारत विश्व गुरु बन सकेगा। तीसरा विषय पर्यावरण संरक्षण को लेकर है उन्होंने अपने मार्गदर्शन में बताया की पानी का अधिक से अधिक बचत करें, वायु शुद्ध हो इसके लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और साथ ही उसका संरक्षण भी करें हम बाजार जाएं तो थैला अपने साथ ले जाएं, प्लास्टिक का उपयोग बंद करें ऐसा करने से पर्यावरण संरक्षण संभव है। स्व का आचरण चौथा विषय रहा हम विश्व के 50 देश में उनकी भाषाओं का अच्छा ज्ञान अर्जन करें किंतु मातृभाषा को प्राथमिकता दें। अपनी संस्कृति सर्वोपरि है इस पर गर्व करें उदाहरण स्वरूप अपने घर के सामने लगे नाम के फलक को स्वभाषा में लिखें अपने हस्ताक्षर हिंदी (मातृ भाषा) में करें ऐसी छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखते हुए हम स्व की जागृति कर सकते हैं, और अंतिम में पांचवा विषय नागरिक कर्तव्य का है नागरिक कर्तव्य के अंतर्गत समय पालन संविधान में बने हुए नियमों का पालन, राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान ऐसी छोटी-छोटी बातों का आग्रह माननीय सह सर कार्यवाह ने अपने उद्बोधन में रखी ऐसी छोटी-छोटी बातों का आचरण करते हुए हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं। इसके लिए अपने अनुशासन को बनाए रखने के लिए हमें स्वयं से प्रारंभ करना होगा इन सभी के लिए एक स्थान सुनिश्चित है और वह है संघ की 1 घंटे की शाखा। स्वयं होकर संघ की शाखा में उपस्थित होना और अपने परिवार के सदस्यों को भी शाखा में लाना और अंत में सह सर कार्यवाह ने जागेश्वर राम जी का पुनः अभिनंदन करते हुए अपना उद्बोधन विराम किया। इस अवसर पर 345 स्वयंसेवक बंधु भगिनी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्य रूप से कार्यक्रम में जलजीत सिंह विभाग संघचालक, राजीव रंजन नंदे जिला संघ चालक, मयंक श्रीवास्तव नगर संघ चालक, प्रांत के लाल बिहारी सिंह प्रचारक, लोमस राम साहू प्रचारक, विभाग के गौरांग सिंह, अजय मिश्रा, हेमंत नाग, खेमलाल खूंटे, शंभूनाथ चक्रवर्ती, शंकर राम यादव, नरेंद्र सिन्हा , चंद्रु प्रसाद गुप्ता, कलेश्वर सिंह, गंगाराम साहू, कल्याण आश्रम से कृपा प्रसाद सिंह, रामेश्वर भगत, शिवराम कृष्ण, जैसे वरिष्ठ कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement