होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

'ले गई ले गई' गाने पर थिरकती दिखीं करिश्मा कपूर, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Featured Image

admin

Updated At: 30 Nov 2022 at 09:47 PM

करिश्मा कपूर 90 के दशक की हिट अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं और वह अब भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। इसके अलावा, करिश्मा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर आग लगा देती हैं। वहीं, अब अभिनेत्री का एक डांस वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करिश्मा कपूर अपने ही एक हिट गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो किसी की शादी या फिर पार्टी का है, जिसमें करिश्मा कपूर अपने डांस से चार-चांद लगाती दिख रही हैं। इस वीडियो में करिश्मा अपनी फिल्म के गाने 'ले गई ले गई... दिल ले गई गाना' पर डांस करती दिख रही हैं। अभिनेत्री के लुक की बात करें तो करिश्मा ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ। इस लुक को अभिनेत्री ने बालों का बन बनाकर और मेकअप करके कंप्लीट किया है। साथ ही अभिनेत्री ने हैवी ईयररिंग पहने हैं।'ले गई ले गई... दिल ले गई गाना' गाना हिट फिल्म 'दिल तो पागल' का है। इस फिल्म में करिश्मा कपूर के अलावा, माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म की कहानी में लव एंगल दिखाया गया था लेकिन आखिर में माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान एक होते हुए दिखे थे। इस फिल्म के लिए करिश्मा को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इस मूवी को अब 25 साल पूरे हो चुके है।बता दें कि करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में महज 17 साल की उम्र में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'कैदी' थी, जो साल 1991 में रिलीज हुई थी। हालांकि, उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लेकिन इसके बाद भी करिश्मा ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली थी। वह 'अपना-अपना', 'राजा हिंदुस्तानी', 'दिल तो पागल है' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आई थीं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement