आज से शुरू हो रहा है खरमास, जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

admin
Updated At: 16 Dec 2023 at 01:36 PM
ग्रहों के राजा सूर्य 16 दिसंबर को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जैसे ही सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे खरमास शुरू हो जाएगा। खरमास को हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में सूर्य का धनु में गोचर गोचर करते ही अगले 30 दिनों के लिए सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। इसके बाद नए साल में 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के बाद से शुभ कार्यों पर लगी पाबंदी हट जाएगी। इस तरह 16 दिसंबर 2023 से लेकर 15 जनवरी 2024 तक का समय खरमास का होगा। ऐसे में इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं, चलिए आपको बताते हैं...
खरमास में क्या नहीं करना चाहिए?
खरमास के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है, इसलिए इन दिनों में किसी भी शुभ कार्य का आयोजन न करें।
खरमास में बेटी या बहू की विदाई नहीं करनी चाहिए।
खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे संस्कारों का आयोजन नहीं करना चाहिए।
साथ ही इस दौरान नया वाहन, घर, प्लाट, रत्न-आभूषण और वस्त्र आदि नहीं खरीदना चाहिए।
इन दिनों गाजर, मूली, तेल, चावल, तिल, बथुआ, मूंग, सोंठ और आंवला का सेवन नहीं करना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार खरमास की अवधि के दौरान तामसिक भोजन भी नहीं करना चाहिए।
साथ ही इस दौरान लहसुन, प्याज, मांस-मदिरा आदि का भी सेवन नहीं करना चाहिए।
इन नियमों का रखें ध्यान
खरमास में सूर्य उपासना का बहुत महत्व होता है, इसलिए इस दौरान प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें।
इन दिनों चारपाई या पलंग का त्याग कर भूमि पर बिस्तर लगाकर शयन करना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार खरमास की अवधि में थाली की बजाए पत्तल में भोजन करना उत्तम रहता है।
ये माह आराधना और जप, उपवास आदि के लिए शुभ माना जाता है।
इस दौरान पूरी तरह से शुद्धता बनाए रखें। मन में किसी के प्रति बुरी भावना लाने से बचें।
खरमास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करना भी बेहद शुभ रहता है।
इसके अलावा खरमास में नियमित रूप से तुलसी पूजन भी करना चाहिए।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement