होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

*राजधानी में कारोबारी का अपहरण, यातायात थाने के पास चलती गाड़ी से कूदा युवक, 6 गिरफ्तार,*

Featured Image

admin

Updated At: 19 Oct 2022 at 04:11 AM

*रायपुर* *राजधानी से एक कारोबारी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाश कारोबारी की गाड़ी सहित जामगांव और राजनांदगांव ले गए। उसके साथ मारपीट की। उसके खाते से रुपए निकाले। दो दिन उनके चंगुल में रहने के बाद पीड़ित यातायात थाना देखकर चलती गाड़ी से कूदकर बचा। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो लोग महाराष्ट्र के हैं।*   *रायपुर पुलिस के मुताबिक शहरा के देव नारायण सिन्हा का देवेंद्र नगर के साईं नगर में कार्यालय है। 14 अक्टूबर को दोपहर बाद उसके पूर्व परिचित सूरज विश्वकर्मा, कमल विभोर, मनीष मिश्रा, शांतनु मिश्रा, तुलेन्द्र चतुर्वेदी और विजय तायल उन लोगों ने देव नारायण के साथ मारपीट की और उसकी कार, मोबाइल आदि लेकर एक कार में बिठा लिया। पीड़ित की कार भी वे साथ ले गए। देवेंद्र नगर से देव नारायण को लेकर सभी अमलेश्वर के पास जामगांव पहुंचे। यहां एक मैदान में निकालकर पीड़ित को पीटा। फिर कार में बंद कर दिया। रात को ये लोग कार से ही राजनादगांव के के.जी.एन ढाबा पहुंचे।*   *वहां पीड़ित को खाना खिलाया। उसके बाद गोंदिया के आमगांव ले गए। वहां शांतनु मिश्रा के घर में ले जाकर बंद कर दिया। इसी दौरान शांतनु ने पीड़ित के फोन-पे अकाउंट से अपने खाते में लगभग 85 हजार रुपए अलग-अलग समय पर ट्रांसफर कर लिया। दूसरे दिन शाम को आमगांव से पीड़ित को लेकर आरोपी रायपुर के लिए निकले। रास्ते भर उसे पीटते रहे। सुबह रायपुर के कमल विहार में ले जाकर फिर पीटा। 16 अक्टूबर की सुबह लगभग 10 बजे के करीब वे लोग पीड़ित को फिर से आमगांव ले चलने की बात कहकर कमल विहार से निकले। पचपेड़ी नाका यातायात थाने के पास देवनारायण चलती गाड़ी से कूद गया। उसे थाने में घुसता देखकर आरोपी भाग गए। उसके बाद मामला गंज थाने पहुंचा*     *इन इलाकों के रहवासी हैं आरोपी*   *इनमें से सूरज विश्वकर्मा रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी का निवासी है। कमल विभोर रायपुर के ही पंडरीतराई का निवासी है। मनीष मिश्रा रायपुर के भाठागांव चौक में रहता है। विजय कुमार तायल अंबिकापुर के लखनपुर का है। वहीं शांतनु मिश्रा और तुलेश चतुर्वेदी महाराष्ट्र में गोंदिया जिले के आमगांव के निवासी हैं।*   * अपहरण की रिपोर्ट पर मचा हंगामा*   *रायपुर में अपहरण की रिपोर्ट होने के बाद जिला पुलिस में हंगामा मचा हुआ था। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने अधिनस्थ अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। गंज पुलिस की टीम ने पीड़ित से विस्तृत पूछताछ के बाद आरोपियों के छिपने के सभी संभावित ठिकानों की शिनाख्त की। लगातार रेड कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से पीड़ित की कार, अपहरण में इस्तेमाल हुई आरोपियों की कार, मारपीट का रॉड आदि बरामद किया गया है।*     *लेनदेन के विवाद में हुआ है अपहरण*   *पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित और आरोपी पूर्व परिचित हैं। उनका एक-दूसरे के यहां आना-जाना है। यह विवाद लेनदेन से जुड़ा हुआ है। इसी विवाद में आरोपियों ने अपहरण और मारपीट के इस अपराध को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।*

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement