जानिए किस सितारे ने किया सपोर्ट और कौन हुआ खिलाफ,ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर मचा बवाल

admin
Updated At: 26 Nov 2022 at 09:30 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के एक ट्वीट को रीट्वीट करने और गलवान घाटी का नाम बीच में लाने के बाद से ही विवादों में घिर गई हैं। अभिनेत्री पर सेना का अपमान करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर मनोरंजन जगत के सितारों तक, सभी ऋचा के इस ट्वीट के बाद से ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री माफी मांग चुकी हैं, लेकिन मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। एक ओर कुछ सितारे ऋचा की जमकर आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ अभिनेत्री के पक्ष में उतर आए हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मामले में अभी तक किन सितारों ने ऋचा का पक्ष लिया और उनका विरोध कर रहे हैं।अक्षय कुमार देश में चल रहे मुद्दे पर अक्सर अपनी राय रखते रहते हैं। ऋचा की बात से अभिनेता असहमत दिखे और उन्होंने ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी। अभिनेता ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'यह देखकर आहत हूं। किसी को कभी हमारे सशस्त्र बलों के प्रति एहसान फरामोश नहीं होना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं।'अनुपम खेर को भी ऋचा चड्ढा का ऐसा करना पसंद नहीं आया और उन्होंने अभिनेत्री की क्लास लगा दी। उन्होंने लिखा, 'देश की बुराई करके लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश कायर और छोटे लोगों का काम है। सेना के सम्मान को दांव पर लगाना...इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।''कार्तिकेय 2' के अभिनेता निखिल सिद्धार्थ ने भी ट्वीट कर ऋचा का विरोध किया है। उन्होंने लिखा, '20 बहादुर भारतीय सैनिकों ने हमारे देश और हमारी रक्षा करते हुए गलवान में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके परम बलिदान के बारे में पढ़कर आज भी हमारी आंखों में आंसू आ जाते हैं। राजनीति भूल जाओ। हमारी सेना और सशस्त्र बलों का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए और कभी अपमान नहीं करना चाहिए। ऋचा चड्ढा, प्लीज भारत पहले।'फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी ऋचा चड्ढा के विरोध में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मैं इस व्यवहार से बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। वे वास्तव में भारत विरोधी महसूस करते हैं। दिल की बात जुबान पर आ ही जाती है। और फिर वे पूछते हैं कि लोग बॉलीवुड को बायकॉट क्यों करना चाहते हैं।' फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने जुहू पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा, 'मैंने जुहू पुलिस स्टेशन (मुंबई) में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कारई। हमारे जवानों का मजाक उड़ाने का किसी को हक नहीं है। मुझे लगता है मुंबई पुलिस देश के कानून के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी।'
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement