होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Jila panchayatShri shri Ravishankar"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"morishashTrain Hijackpakistan

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बोले- सरकार में इतना दम नहीं कि BJP के आंदोलन को रोक ले

Featured Image

admin

Updated At: 26 Oct 2022 at 08:21 PM

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों और BJP की प्रस्तावित रैली को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि राज्य सरकार में इतना दम नहीं है कि BJP के आंदोलन को रोक ले। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई आपातकाल नहीं लगा है। सरकार की कमी, कमजोरी और जनविरोधी कामों को आईना दिखाना विपक्ष का काम है। इन्हीं मुद्दों को लेकर भाजपा हर हाल में 11 नवंबर को महिला मोर्चा के नेतृत्व में महतारी हुंकार रैली करेगी। दरअसल, BJP की प्रस्तावित हुंकार रैली से पहले प्रशासन की ओर से रैली, जुलूस और धरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद से ही विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर है। वह इसे लेकर विरोध जता रहा है और अब इस पर सियासत गरम है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई इमरजेंसी लागू नहीं है, कोई आपातकाल नहीं लगा है। संविधान में सभी को अधिकार है कि, वह प्रजातांत्रिक, लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात रख सकते हैं। चाहे वह विपक्ष हो या कोई भी संस्था। सरकार की वादाखिलाफी पर मांगेंगे जवाब नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, जिस तरह भाजपा ने बीते दिनों रायपुर में युवा मोर्चा का महाआंदोलन, घेराव किया, बूथ कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक हुई, ठीक वैसे ही बिलासपुर में भी महिला मोर्चा के नेतृत्व में पार्टी महतारी हुंकार रैली करेगी। चंदेल ने कहा कि, भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, वहीं कांग्रेस देश में सिमटती जा रही है। स्थिति ये है कि, कांग्रेस डूबता जहाज हो गई है। ऐसे में महिलाओं के हक, अत्याचार, शराबबंदी, सरकार की वादाखिलाफी को लेकर सरकार से भाजपा जवाब मांगने जा रही है। पुनिया के बस्तर दौरे पर भी साधा निशाना नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के बस्तर दौरे को लेकर भी निशाना साधा। कहा कि, बस्तर में कांग्रेस के खिलाफ माहौल है। वहां जंगलराज चल रहा है। लोग बीमारी से पीड़ित हैं, इलाज की व्यवस्था नहीं है। सरकार बस्तर के विकास और नक्सलियों के नाम पर केवल सफेद झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने अपना वार्षिक बजट पेश किया है। जैसे कोई सरकार है। नक्सली बता रहे हैं कि, सालभर में उन्होंने कितनी कमाई की और कितना खर्च किया। बस्तर में नक्सलियों का हौसला बढ़ा हुआ है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement