पूल गेम में हारने वालों पर हंसना पड़ा भारी, खिलाड़ियों ने एक बच्ची समेत सात की गोली मार कर हत्या की

admin
Updated At: 24 Feb 2023 at 06:14 PM
ब्राजील के मातो ग्रोसो स्थित सिनोप शहर से गोलीबारी की एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पूल गेम में हारने वाले दो खिलाड़ियों ने गोलीबारी में सात लोगों की जान ले ली। मृतकों में एक 12 साल की लड़की भी शामिल है। बताया गया है कि यह खिलाड़ी पूल में लगातार दो गेम हार गए थे। इस दौरान उनके पास ही खड़े दूसरे खिलाड़ी हंसने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद हारे हुए दोनों खिलाड़ियों ने आपा खो दिया और बंदूक लेकर गेम एरिया में घुस गए। इस घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें देखा जा सकता है कि एक हमलावर बंदूक के दम पर सभी शिकारों को पहले दीवार के पास लाइन से खड़ा करता है और उसका दूसरा साथी अपने ट्रक से शॉटगन लाकर उन्हें गोली मार देता है। इसके बाद दोनों मिल कर एक-एक कर सात लोगों की जान ले लेते हैं। गोलीबारी करने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार भी हो गए। पुलिस का कहना है कि उन्होंने शूटरों की पहचान कर ली है, इनमें एक का नाम एडगर रिकार्डो डी ओलिविएरा है, जबकि दूसरे का नाम एजेकियास सूजा रिबेरो है। दोनों अभी फरार हैं। इनमें से एक हमलावर को पहले घरेलू हिंसा से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस का कहना है कि ओलिविएरा ने मंगलवार सुबह पूल टेबल पर 60 हजार रुपये से ज्यादा गंवा दिए थे। इसके बाद हार से बौखलाकर वह घर लौट गया। इसके बाद दोपहर को वह एक और मैच के लिए रकम लेकर लौटा। इस दौरान एजेकिल उसके साथ था। हालांकि, इन्हें फिर हार मिली। इसी दौरान जब उन्हें हराने वालों के साथ आसपास मौजूद लोग हंसने लगे तो दोनों ने आपा खो दिया और इस घटना को अंजाम दिया।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement