मारुति ने बलेनो के 7,213 यूनिट को वैक्यूम पंप में डिफेक्ट की वजह से किया रिकॉल, वैक्यूम पंप ब्रेक लगाने में करता है मदद

admin
Updated At: 23 Apr 2023 at 04:20 PM
मारुति ने बलेनो आरएस मॉडल के 7,213 यूनिट को रिकॉल किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि 27 अक्टूबर 2016 से 1 नवंबर 2019 के बीच उत्पादित किये गये बलेनो आरएस मॉडल को वापस मंगाया गया है और यह वैक्यूम पंप में डिफेक्ट की वजह से किया गया है। कंपनी ने कहा कि, "ऐसा शक है कि वैक्यूम पंप में खराबी हो सकती है, जो कि ब्रेक फंक्शन को मदद करता है। कुछ ही केस में, प्रभावित हुए वाहन ब्रेक पेडल फंक्शन में अतिरिक्त मेहनत की जरूरत पड़ेगी।"
मारुति सुजुकी ने जानकारी दी है कि प्रभावित ग्राहकों को कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप से खराब पार्ट्स को बदलने के लिए संपर्क किया जायेगा। वाहनों में पार्ट्स को बदलने के लिए कंपनी ग्राहकों से कोई भी पैसा नहीं लेने वाली है।
मारुति सुजुकी ने बलेनो आरएस मॉडल को भारत में 2020 में बंद किया था और इसका कारण नए बीएस6 उत्सर्जन मानक व कम बिक्री थे। इसे सबसे पहले 2017 में लाया गया था जो कि रेग्युलर बलेनो का स्पोर्टी आरएस मॉडल थी।
मारुति बलेनो आरएस में 1.0-लीटर, तीन सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया था जो कि 102 एचपी का पॉवर व 150 न्यूटन मीटर का टार्क प्रदान करता है। यह कार सिर्फ 10 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की गति प्राप्त कर लेती थी। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स स्टैण्डर्ड रूप से दिया गया था। डिजाईन की बात करें तो इसे रेग्युलर बलेनो जैसा रखा गया था और इसे सिर्फ सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध कराया गया था जो कि बलेनो के टॉप मॉडल के फीचर्स के साथ आती थी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement