एक दूसरे के हुए नागा शौर्य और अनुषा, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयां देने वालों का तांता

admin
Updated At: 21 Nov 2022 at 09:50 PM
देशभर में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है, तो वहीं फिल्म इंडस्ट्री भी इस मामले में पीछे नहीं है। एक तरफ जहां हंसिका मोटवानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, तो दूसरी तरफ साउथ के जाने माने सितारे नागा शौर्या ने भी शादी कर ली है। आज 20 नवंबर को साउथ के सितारे नागा शौर्य ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुषा शेट्टी के साथ बेंगलुरु में सात फेरे लिए हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।स्टार कपल ने गार्डन सिटी बेंगलुरु में शादी की रस्में पूरी की। इस मौके पर कपल के खास रिश्तेदारों ने शिरकत की और जोड़े को बधाई दी। नागा और अनुषा दोनों पारंपरिक ड्रेस में बेहद सुंदर लग रहे थे। सोशल मीडिया पर इनकी शादी का वीडियो वायरल है। इनके फैंस कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि अनुषा इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करती हैं। इस खास दिन पर अनुषा ने लाल रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। उसके साथ नेकलस, इयरिंग, नथ जैसे पारंपरिक आभूषणों में अनुषा काफी आकर्षक लग रही थीं। वहीं, नागा ने सफेद रंग का कुर्ता और पारंपरिक धोती पहनी थी। सिंपल लुक में नागा काफी जच रहे थे।हाल ही में नागा तब चर्चा में आए थे जब एक शूटिंग के दौरान अभिनेता की तबीयत खराब होने से वे बेहोश हो गए थे। इसके बाद अभिनेता को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। अभिनेता उस समय हाई ग्रेड फीवर से जूझ रहे थे। लेकिन कुछ दिनों के इलाज के बाद वे पूरी तरह ठीक हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement