13 साल की उम्र से इस बीमारी से जूझ रहे हैं निक जोनस, सिंगर ने वीडियो शेयर कर बताए शुरुआती लक्षण

admin
Updated At: 16 Nov 2022 at 08:20 PM
मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है। मौजूदा समय में बूढों को ही नहीं बल्कि जवान लोगों को भी यह बीमारी तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही है। इस रोग से केवल आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी पीड़ित हैं। इन्हीं में से एक प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर अमेरिकी सिंगर निक जोनस भी हैं। निक लंबे समय से इस बीमारी के जूझ रहे हैं। इस बात का खुलासा वह पहले ही कर चुके हैं। अपने एक पोस्ट में उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि 13 साल की उम्र में ही उन्हें मधुमेह रोग हो गया था। निक जोनस ने जानकारी की साझा इस बीच विश्व मधुमेह दिवस यानी 14 नवंबर को उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए मधुमेह रोग से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट से इस बीमारी से जुड़े लक्षणों के बारे में बताया है। उनके मुताबिक टाइप वन डायबिटीज पहले ही संंकेत देने लगता है। इस पोस्ट में निक ने चार लक्षण बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि शुरुआती दौर में वजन ज्यादा घटना, ज्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब लगना और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण नजर आते हैं। इस पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया है कि लोगों को सतर्क रहने के लिए उनकी तरफ से यह जानकारी साझा की गई है। प्रियंका करती हैं मदद बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब निक ने अपनी बीमारी पर खुलकर बात की है। इससे पहले भी वह कई बार इस बारे में अपनी बात रख चुके हैं। एक कार्यक्रम के दौरान वह अपनी पत्नी प्रियंका की तारीफ भी कर चुके हैं। उन्होंने प्रियंका की तारीफ करते हुए बताया था कि वह उन्हें इस बीमारी से निपटने में काफी मदद कर रही हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement