अब बनेंगे कटरीना के कार्टून और विक्की कौशल की फिल्म से सारा बाहर,

admin
Updated At: 29 Oct 2022 at 04:35 PM
मनोरंजन जगत की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। आज भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... साउथ अभिनेत्री नयनतारा और विग्नेश शिवन ने सरोगेसी के कोई नियम नहीं तोड़े हैं। दरअसल, दोनों शादी के चार महीने बाद ही दो बेटों के मां-बाप बन गए थे। इस खबर के सामने आने के बाद बवाल मच गया। कहा जाने लगा कि दोनों ने सरोगेसी के नियम तोड़े हैं। जब विरोध बढ़ता चला गया तब तामिलनाडु सरकार ने तीन मेंबर का पैनल बनाकर इसकी जांच करवाई। अब सामने आई रिपोर्ट्स में राज्य सरकार की टीम द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि दोनों ने कोई नियम नहीं तोड़े हैं।अभिनेत्री सारा अली खान इंडस्ट्री के चर्चित स्टारकिड्स में शुमार हैं। सैफ अली खान की लाडली बेटी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्हें लेकर एक और खबर आ रही है, जो सारा के फैंस को निराश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की कौशल की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से सारा की छुट्टी हो गई है। दरअसल माना जा रहा था कि यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। लेकिन, अब खबरें हैं कि इस फिल्म पर काम शुरू हो रहा है। लेकिन, साथ ही इसमें बड़े स्तर पर बदलाव भी किया गया है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस सारा अली खान को बदलने का फैसला किया गया है। कुछ वर्ष पहले रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के सेट से एक्ट्रेस नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे देखने के बाद लोगों ने दावा किया था कि टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही को गलत तरीके से छुआ है। इस बात पर काफी हंगामा हुआ था। अब उस वीडियो को लेकर टेरेंस लुईस ने अब चुप्पी तोड़ी है और खुद पर लगे इस आरोप पर प्रतिक्रिया दी है। टेरेंस ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement