होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

सरकारी नौकरी : NTPC में 400 पदों पर नौकरी का मौका! मिलेगी 55000 मंथली सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया

Featured Image

Sameer Irfan

Updated At: 22 Feb 2025 at 11:40 AM

अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर आया है। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) ने असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव (ऑपरेशन) के 400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी अहम जानकारियां

इस भर्ती के तहत कुल 400 पदों पर नियुक्ति की जाएगी

  • UR (सामान्य) – 172 पद

  • EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) – 40 पद

  • OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) – 82 पद

  • SC (अनुसूचित जाति) – 66 पद

  • ST (अनुसूचित जनजाति) – 40 पद

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech डिग्री होनी चाहिए। कम से कम 40% अंकों के साथ डिग्री होनी आवश्यक है। 100 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले पावर प्लांट के ऑपरेशन/मेंटेनेंस में न्यूनतम 01 वर्ष का अनुभव जरूरी है।

आयु सीमा

अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी

  • SC/ST उम्मीदवारों के लिए – 5 वर्ष की छूट

  • OBC-NCL उम्मीदवारों के लिए – 3 वर्ष की छूट

  • PwBD उम्मीदवारों के लिए – 10 वर्ष की छूट

  • भूतपूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/EWS/OBC उम्मीदवारों के लिए – ₹300 (गैर-वापसी योग्य)

  • SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवारों के लिए – कोई शुल्क नहीं।

सैलरी और अन्य सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को ₹55,000 प्रति माह वेतन मिलेगा।

अन्य लाभों में HRA (हाउस रेंट अलाउंस) या कंपनी आवास, नाइट शिफ्ट भत्ता (यदि लागू हो) और मेडिकल फैसिलिटी शामिल हैं

चयन प्रक्रिया

NTPC में भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:

  • शॉर्टलिस्टिंग/स्क्रीनिंग

  • लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

  • पर्सनल इंटरव्यू

कैसे करें आवेदन?

आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाएं। "Careers" सेक्शन में जाकर भर्ती अधिसूचना पढ़ें। आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करें (यदि लागू हो)। फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट निकाल लें। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च 2024 है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और योग्य हैं, तो यह एक शानदार मौका हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NTPC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

| NTPC भर्ती 2025 | NTPC में सरकारी नौकरी | NTPC असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव भर्ती | एनटीपीसी वेकेंसी | सरकारी नौकरी 2025 |इंजीनियरिंग सरकारी नौकरी | पावर प्लांट में नौकरी | NTPC भर्ती प्रक्रिया | NTPC जॉब अप्लाई ऑनलाइन | NTPC वेतन और लाभ |सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन | NTPC में आवेदन कैसे करें | NTPC जॉब एलर्ट | भारत में सरकारी नौकरी | NTPC भर्ती अंतिम तिथि | नवीनतम सरकारी भर्ती | इंजीनियरिंग जॉब्स सरकारी |

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement