तुलसी विवाह के दिन घर की इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा घर में मां लक्ष्मी का होगा वास

admin
Updated At: 10 Nov 2024 at 02:42 AM
कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी की पूजा-अर्चना करने से जातक का जीवन सदैव खुशहाल होता है। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। वहीं इस दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।
- तुलसी का पौधा पूजनीय है।
- इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है।
- तुलसी को शुभ दिशा में लगाना चाहिए।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा उत्तर पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव की समस्या दूर होती है। साथ ही घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से नकारात्मक शक्ति दूर होती है।
- वास्तु शास्त्र की मानें तो तुलसी का पौधा घर में दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है और आर्थिक समस्या आती है।
- तुलसी के पौधे के पास साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। मान्यता है कि गंदी जगह पर तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी नाराज ही सकती हैं और इससे शुभ परिणाम प्राप्त नही होंगे। इसके अलावा पौधे के पास जूठे बर्तन भूलकर भी नही रखने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।
- रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते भूलकर भी नही तोड़ने चाहिए। मान्यता है कि एकादशी तिथि का मां लक्ष्मी व्रत रखती हैं। ऐसे में तुलसी के पत्ते तोड़ने से उनका व्रत खंडित हो सकता है। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में विघ्न का सामना करना पड़ सकता है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement