संकल्प कुनकुरी में हुआ बाल दिवस पर आयोजन

admin
Updated At: 15 Nov 2022 at 04:03 AM
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन समीपस्थ उद्यान में किया गया।कार्यक्रम के प्रारम्भ में माँ सरस्वती और पंडित नेहरू के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और पूजन अर्चन किया गया।सरस्वती वंदना के पश्चात संस्थान की व्याख्याता प्रभा चौहान ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व और जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद सभी बच्चों का तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्राचार्य वाई आर कैवर्त ने बच्चों को कहा कि वे बिल्कुल सहज भाव से रहें और बचपन का जो समय है उसे आनंदपूर्वक जियें।पढ़ाई को बोझ बिल्कुल न समझें बल्कि इसे मस्ती से करें।
कार्यक्रम जैसे जैसे आगे बढ़ा संस्थान के शिक्षकों नवनीत नारंग,दिलीप यादव,अरविन्द मिश्रा,प्रसन्ना खलखो,विजय गुप्ता,स्वतंत्र कुमार यादव,सिंधुनाथ चक्रवर्ती,विनय चक्रधारी वेदप्रकाश प्रधान ने अपने गीत संगीत से समा बांध दिया।व्याख्याता विजय साहू के निर्देशन में प्रस्तुत प्रहसन *शरारती बच्चे* में व्याख्यातागण अर्चना जेराल्दा तिर्की, दिलीप यादव,प्रभा चौहान,राजीव लोचन साहू,कोचिंग शिक्षक स्वतंत्र कुमार यादव व विनय चक्रधारी ने शरारती बच्चों की हास्य भूमिका निभाकर सबको हंसी से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम का संचालन संकल्प व्याख्याता अरविन्द मिश्रा और प्रभा चौहान ने किया।कार्यक्रम के अंत में वनभोज का आयोजन किया गया तथा सभी ने मिलकर लोकनृत्य की धुन पर अपने पाँव थिरकाए।


Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement