होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

पाकिस्तान कम से कम एक दर्जन आतंकी संगठनों का घर, उसे आर्थिक मदद नहीं मिलनी चाहिए

Featured Image

admin

Updated At: 02 Mar 2023 at 05:21 PM

कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने का एलान करने वालीं रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने पाकिस्तान पर अपने हमलों को जारी रखा है। भारतवंशी हेली ने अब कहा है कि पाकिस्तान कम से कम एक दर्जन आतंकी संगठनों का घर है और उसे अमेरिका से बिल्कुल भी आर्थिक मदद नहीं मिलनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अमेरिका की राजदीत और दो बार दक्षिण कैरोलाइना जिले से गवर्नर रह चुकीं 51 वर्षीय हेली ने पिछले महीने ही 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान किया था। इसके बाद से ही वे अमेरिका के दुश्मन के तौर पर देखे जाने वाले देशों के प्रति आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं। बुधवार को एक ट्वीट में उन्होंने पाकिस्तान को घेरते हुए हैशटैग CutEveryCent यानी 'पूरी रकम रोक दो' ट्वीट किया।  इससे पहले भी हेली ने पाकिस्तान पर हमलों को धार देते हुए कहा था कि अमेरिका ने पिछले साल विदेशी मदद पर 46 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च किए। यह मदद चीन, पाकिस्तान और इराक जैसे देशों को गई। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं को यह जानने का हक है कि यह पैसा कहां जा रहा है। हेली के मुताबिक, बाइडन प्रशासन ने पाकिस्तान को सैन्य सहायता फिर से शुरू कर दी है। यह देश कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठनों का घर है और इसकी सरकार चीन के साथ गहरे संपर्क में है। उन्होंने दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर उन्होंने पाकिस्तान को दी जाने वाली करीब दो अरब डॉलर की सैन्य सहायता में कटौती के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का पुरजोर समर्थन किया था, क्योंकि उस देश ने अमेरिकी सैनिकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का समर्थन किया था। यह हमारे सैनिकों, हमारे करदाताओं और हमारे महत्वपूर्ण हितों के लिए एक बड़ी जीत थी। हम अभी भी उन्हें अन्य सहायता दे रहे हैं। राष्ट्रपति के तौर पर मैं हर पैसे को ब्लॉक कर दूंगी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement