*संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर किया नमन*

admin
Updated At: 31 Oct 2022 at 07:35 PM
जशपुर,
संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्रीमती गांधी को नमन करते हुए संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा है कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। बाल चरखा संघ और बच्चों की वानर सेना के माध्यम से वह बचपन से ही स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ गईं। श्रीमती गांधी दृढ़ इच्छा शक्ति और पक्के इरादों वाली महिला थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में लगा दिया।
संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा कि श्रीमती गांधी ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारत का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठा दिलाई। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। प्रधानमंत्री के रुप में उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रीवीपर्स की समाप्ति जैसे कठोर निर्णय लिए। बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थी। उनके कार्यकाल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना हुई और प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement