170 नए रूट पर चलेंगी बसें: : छत्तीसगढ़–ओडिशा के बीच यात्री बसों के लिए नए रूट खोलने की तैयारी

Faizan Ashraf
Updated At: 18 Apr 2025 at 07:55 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा सरकारें मिलकर अंतरराज्यीय परिवहन को सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही हैं। दोनों राज्यों के बीच 170 नए मार्गों पर यात्री बसों के संचालन की तैयारी की जा रही है। इसके तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने रूट प्रस्तावित कर प्रभावित पक्षों से 30 दिनों के भीतर दावा-आपत्ति आमंत्रित की है। यही प्रक्रिया ओडिशा सरकार द्वारा भी अपनाई जाएगी।
वर्तमान में छत्तीसगढ़ की बसों को ओडिशा में संचालन में कठिनाई आती रही है, जिससे बस ऑपरेटरों में नाराजगी है। हालांकि दोनों राज्यों के बीच पूर्व में एक आपसी समझौता हो चुका है और अब इस पर व्यावहारिक अमल की कोशिश की जा रही है।
नए नियम और संशोधन
किराए की बसों का अनुबंध केवल परिवार के सदस्यों के बीच होगा और यह कम से कम छह वर्षों के लिए पंजीकृत रहेगा।
केंद्रीय मोटरयान नियम, 1989 के नियम 60 के अनुसार यह अनुबंध रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र में दर्ज किया जाना अनिवार्य होगा।
परमिट हस्तांतरण केवल परिवार के भीतर ही मान्य होगा और यह व्यवसायिक कारणों या निवास परिवर्तन के आधार पर नहीं किया जा सकेगा।
नए परमिट जारी करते समय यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दो बसों के बीच कम से कम 10 मिनट का अंतर हो।
अवैध बस संचालन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
दोनों राज्य सरकारें अनुज्ञा पत्रों की सूची साझा करेंगी ताकि पारदर्शिता और समन्वय बना रहे। परिवहन विभाग का यह कदम क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement