होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Mini mataJyantiJio SpaceX Deal:Jila panchayatShri shri Ravishankar"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"

पृथ्वी शॉ ने खेली करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, असम के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, रहाणे का भी अर्धशतक

Featured Image

admin

Updated At: 11 Jan 2023 at 05:58 PM

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में मंगलवार (10 जनवरी) को शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए असम के खिलाफ ग्रुप-बी में तूफानी दोहरा शतक लगाया। उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए नाबाद 240 रन बनाए। शॉ के साथ-साथ भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भी अपनी पारी से सबको आकर्षित किया। रहाणे 73 रन बनाकर नाबाद हैं। पृथ्वी शॉ को करीब 18 महीने से भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। उन्होंने जुलाई 2021 में अपना पिछला टी20 मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। पृथ्वी की पारी की बदौलत मुंबई ने पहले दिन दो विकेट पर 397 रन बनाए। पृथ्वी ने मुशीर खान के साथ पहले विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की। मुशीर 72 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। पृथ्वी ने इसके बाद अरमान जाफर के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। अरमान 48 गेंद पर 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे।197 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद पृथ्वी को कप्तान अजिंक्य रहाणे का साथ मिला। दोनों ने मिलकर टीम को पहले दिन और कोई झटका नहीं लगने दिया। पृथ्वी और रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 200 रन की साझेदारी कर ली है। सरफराज ने 283 गेंद की पारी में 33 चौके लगाए हैं। उनके बल्ले से एक छक्का भी निकला है। वहीं, रहाणे ने 140 गेंद की पारी में पांच चौके लगाए हैं।मुंबई की नजर असम के खिलाफ बोनस पॉइंट हासिल करने पर है। उसे सौराष्ट्र के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। किसी भी फॉर्मेट और किसी भी स्तर (अंतरराष्ट्रीय या घरेलू) पर पृथ्वी का यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 227 रन था। यह पारी उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेली थी। भारत के लिए टेस्ट मैच में उनका उच्चतम स्कोर 134, वनडे में 49 और टी20 में शून्य है। प्रथम श्रेणी में उनका उच्चतम स्कोर 202 रन था। वहीं, लिस्ट ए में उन्होंने सबसे बड़ी पारी नाबाद 227 रन और टी20 फॉर्मेट में 134 रन की खेली थी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement