होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

बुजुर्ग को वीडियो कॉल रिसीव करना महंगा पड़ा, लड़की हुई न्यूड और फिर...

Featured Image

admin

Updated At: 28 Apr 2024 at 10:12 PM

बीएड अभ्यर्थियों को लेकर सीएम साय का बड़ा बयान: बोले- सरकार शिक्षकों को नहीं निकालेगी, नियमानुसार हुई थी भर्ती प्रक्रिया बिलासपुर। साइबर ठगी के मामले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। आजकल एक खास पैटर्न पर ये ठग लोगों को शिकार बना रहे हैं। ये उन बुजुर्गों को टारगेट कर रहे हैं जो हाल-फिलहाल में रिटायर हुए हैं। इनके निशाने पर महिलाएं और बच्चे भी हैं। एक ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है, जहां एक सेवानिवृत्त तहसीलदार को दस लाख रुपए गंवाने पड़ गए। पीड़ित की उम्र 70 साल है। दरअसल, उनके पास एक लड़की का वीडियो कॉल आया जो उन्हें अपना प्राइवेट पार्ट्स दिखाने लगी। जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड तहसीलदार की पहचान शंकर पाटले के रूप में हुई है। वह 70 साल के हैं। शंकर बिलासपुर के अरपा ग्रीन्स कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ मार्च 2024 की रात उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाली महिला ने हैलो कहने के बाद कॉल कट कर दिया। इसके बाद देर रात उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आया। कॉल में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा था। लेकिन वीडियो कॉल करने वाली लड़की उन्हें अपना सीना और प्राइवेट पार्ट्स दिखाने लगी। ऐसा करके उसने तुरंत कॉल काट दिया। दूसरे दिन सुबह रिटायर्ड तहसीलदार के मोबाइल पर एक और अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम डीएसपी बताते हुए अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड होने की जानकारी दी। साथ ही वीडियो को डिलीट कराने के लिए एक मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद उन्हें बदनामी का डर दिखाकर वसूली शुरू कर दी गई। डरे हुए बुजुर्ग ने जालसाजों को 10 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी उनसे रुपए मांगे जाते रहे। आए दिन की पैसों की मांग से परेशान होकर रिटायर्ड तहसीलदार ने घटना की शिकायत साइबर थाने में की है। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, दस लाख रुपए मांगने के बाद भी साइबर ठग उनसे लगातार पैसों की डिमांड कर रहे हैं। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने उन्हें अपना शिकार बनाया। https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/it-was-costly-for-the-elderly-to-receive-a-video-call-the-girl-became-nude-and-then-3243779

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement