पश्चिमी देशों को ठहराया जिम्मेदार, रूस ने यूक्रेन से बातचीत में आनाकानी के आरोपों को किया खारिज

admin
Updated At: 03 Nov 2022 at 10:11 PM
यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने मीडिया में फैलाई जा रही उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया है कि वह यूक्रेन से बातचीत तैयार नहीं है। भारत में रूसी दूतावासा ने कहा कि हम मीडिया में फैली इस जानकारी को खारिज करते हैं कि हम यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है। दूतावास ने कहा कि सामूहिक पश्चिम यूक्रेन में और अधिक हथियार आर्पूति करना जारी रखे हुआ है, अरबों डॉलर खर्च कर रहा है जो यह दर्शाता है कि वे कूटनीति के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं। करीब आठ महीने से जंग है जारी
बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच करीब आठ महीने से जंग जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हमला जारी रखे हुए हैं, तो वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी झुकने को तैयार नहीं हैं और करारा जवाब दे रहे हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत की सुगबुगाहट तो होती है, लेकिन अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। हालांकि, 23 अक्तूबर को रूस और अमेरिका के बीच यूक्रेन को लेकर अहम बातचीत हुई थी। यह बातचीत अमेरिका और रूस के रक्षा मंत्रियों के बीच हुई थी। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने यूक्रेन की स्थिति पर अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान ऑस्टिन ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बीच बातचीत को जारी रखने महत्व पर जोर दिया। बातचीत के दौरान यूक्रेन की स्थिति सहित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के सामयिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई थी।शोइगु ने नाटो के समकक्षों के साथ फोन पर की बात रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि 23 अक्तूबर, 2022 को रूसी रक्षा मंत्री जनरल शोइगु और अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने बातचीत की। रक्षा एजेंसियों के प्रमुखों ने यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की। इससे पहले शोइगु ने नाटो के समकक्षों के साथ फोन पर बात की जिसमें उन्होंने यूक्रेन पर चर्चा की। शोइगु ने फ्रांस, तुर्की और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रियों के साथ अगल-अलग बात की और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। रूसी रक्षा मंत्री ने यूक्रेन द्वारा तथाकथित खतरनाक बम, रेडियोधर्मी सामग्री वाले विस्फोटक उपकरण के संभावित उपयोग पर चिंता व्यक्त की थी।रूस ने यूक्रेन द्वारा संभावित उकसावे को लेकर चिंता जताई मंत्रालय ने कहा था कि शोइगु और फ्रांसीसी रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के बीच फोन पर बात हुई जिसमें यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की गई। शोइगु ने अपने समकक्ष लेकोर्नू से कहा है कि यूक्रेन में स्थिति तेजी से बदतर हो रही है और अनियंत्रित तनाव की ओर बढ़ रही है। इस दौरान शोइगु ने पिछली मीडिया रिपोर्टों के एक स्पष्ट संदर्भ में संभावित यूक्रेनी उकसावे के बारे में चिंता व्यक्त की, जिसमें 'डर्टी बम' का उपयोग शामिल हो सकता है। रूसी रक्षा मंत्री ने दावा किया था कि यूक्रेन एक रेडियोधर्मी उपकरण का इस्तेमाल कर उसे उकसाने की तैयारी कर रहा है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement