होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


**Rape on pretext of marriage, accused arrested**Mahila thana jashpurKoshlya saiPM Internship Scheme 2025PM Internshipindian Army

संघ प्रमुख मोहन भागवत संघ की प्रांतीय बैठक में लेंगे हिस्सा, बुद्धिजीवी वर्ग से करेंगे मुलाकात,10 हजार स्वयं सेवक करेंगे पथ संचलन, बौद्धिक कार्यक्रम को भी करेंगे संबोधित

Featured Image

admin

Updated At: 15 Nov 2022 at 05:31 PM

उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के प्रवास पर पहुंचे मोहन भागवत ने सोमवार को जशपुर में भाजपा नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किया और जनजातीय सम्मेलन को संबोधित किया। मंगलवार को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में संघ का भव्य पथ संचलन व बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत दोपहर करीब 12 बजे सड़क मार्ग से जशपुर से अंबिकापुर पहुंचेंगे। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में चार जिलों के 10 हजार से अधिक स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में पथ का संचालन कर पीजी कॉलेज मैदान पहुंचेगे। मोहन भागवत बौद्धिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मोहन भागवत यहां बुधवार 16 नवंबर को संघ की प्रांतीय बैठक में हिस्सा लेंगे व बुद्धिजीवी वर्ग से मुलाकात भी करेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण, कहा- जीना और धर्म निभाना कैसे है, सभा क़ो दिया सन्देश अपने धर्म, संस्कृति, समाज और देश के लिए चलते रहें……….. उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के प्रवास पर पहुंचे मोहन भागवत ने सोमवार को जशपुर में भाजपा नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किया और जनजातीय सम्मेलन को संबोधित किया। मंगलवार को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में संघ का भव्य पथ संचलन व बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें दस हजार से अधिक स्वयं सेवकों के संभाग भर में एकत्रित होने की उम्मीद जताई जा रही है। पथ संचलन के बाद पीजी कॉलेज मैदान में दोपहर साढ़े तीन बजे से संघ प्रमुख का संबोधन शुरू होगा। पीजी कॉलेज मैदान में एक साथ तीन स्टेज बनाए गए हैं। बीच के मुख्य स्टेज पर सरसंघ चालक मोहन भगवत के साथ प्रांत प्रचारक प्रेम सिदार सहित कुल पांच लोग बैठेंगे। दूसरे मंच पर हिन्दू धर्म से संबंधित सभी समाज प्रमुख और तीसरे मंच पर साधु संत बैठेंगे। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय जशपुर को राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार, स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया पुरस्कृत, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने दी सभी को बधाई, *चार स्थानों से एक साथ पथ संचलन- आरएसएस प्रमुख के आगमन पर शहर में चार स्थानों से पथ संचलन एक साथ शुरू होगा। दोपहर लगभग एक बजे से स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश के साथ पथसंचलन करेंगे। कोरिया और सूरजपुर जिले का पथ संचलन पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से सरगुजा जिले का कला केंद्र मैदान से, बलरामपुर जिले का मल्टीपरपज स्कूल परिसर व जशपुर जिले का नारायणी परिसर के पेट्रोल पम्प के समीप से पथ संचलन शुरू होगा। नगर भ्रमण के बाद दोपहर 3 बजे पीजी कॉलेज मैदान में पथ संचलन समाप्त होगा। सरगुजा में सरसंघचालक का यह दूसरा प्रवास है। मोहन भागवत से पहले 2006 में केएस सुदर्शन प्रथम और द्वितीय वर्ग प्रशिक्षण में पहुंचे थे। इनका सरगुजा में तीन दिवसीय प्रवास था। हालांकि उन्होंने सिर्फ संघ के कार्यक्रम में शिरकत की थी। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भगवान बिरसामुंडा के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,पारम्परिक नृतक दलों के साथ निकली शोभायात्रा पहुँची रणजीता स्टेडियम *भाजपा को संजीवनी की उम्मीद मोहन भागवत का उत्तर छत्तीसगढ़ का दौरा भाजपा के लिए संजीवनी की तरह देखा जा रहा है। इसससे आदिवासी बहुल इलाके में संघ की पैठ मजबूत होगी। इसके साथ ही संघ की विचारधारा को मजबूती मिलेगी। इसका सीधा असर आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। वर्तमान में आदिवासी बाहुल्य सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। इनमें भाजपा को परंपरागत मानी जानी वाली जशपुर जिले की तीन सीटों व बलरामपुर जिले की दो सीटों पर भी करारी शिकस्त मिली थी। संघ की प्रांतीय बैठक में छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की संभावना है। एक घंटे का होगा बौद्धिक कार्यक्रम पथ संचालन के बाद 3.30 बजे संघ प्रमुख कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, जहां उनका लगभग एक घंटे तक का बौद्धिक कार्यक्रम होगा, जिसमें संघ प्रमुख विभिन्न जिलों से आए स्वयं सेवकों के साथ लगभग 20 हजार से अधिक लोगों को संबोधित करेंगे। शहर में कड़ी सुरक्षा संघ प्रमुख के आगमन को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से शहर के साथ शहर के बाहरी हिस्सों में भी लगभग 500 पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही प्रशासन के आला अधिकारी पूरे शहर की मॉनीटरिंग करेंगे। पथ संचालन के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को भी डायवर्ट किया है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement