क्वीन एलिजाबेथ के पोतों के बीच हाथापाई, प्रिंस हैरी बोले- भाई ने मुझे पटका

admin
Updated At: 05 Jan 2023 at 05:04 PM
प्रिंस हैरी ने अपनी आत्मकथा 'स्पेयर' में अपने निजी जीवन की चौंकाने वाली घटनाओं का विस्तृत विवरण दिया है, जो 10 जनवरी को प्रकाशित होने वाली है। उन्होंने अपने बड़े भाई प्रिंस विलियम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में एक ऐसा आरोप है जिससे रॉयल परिवार में उथल-पुथल मच गया है। दरअसल, प्रिंस हैरी ने अपने बड़े भाई प्रिंस विलियम पर शारिरिक हमले करने का आरोप लगाया है। इस आरोप से पता चल रहा है कि रॉयल परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। प्रिंस हैरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई प्रिंस विलियम ने आपसी बहस के दौरान मेरा कॉलर पकड़ लिया और मुझे फर्श पर पटक दिया जिससे मैं कुत्ते के कटोरे पर जा गिरा। इससे मेरे कपड़े फट गए और पीठ पर कई जख्म हो गए। मैं एक पल के लिए वहीं पड़ा रहा, चकित रह गया, फिर अपने पैरों पर खड़ा हो गया और उसे बाहर निकलने के लिए कहा। हालांकि वह अड़ा रहा। वहीं इस खुलासे से रॉयल परिवार में हड़कंप मच गया है। ऐसा लग रहा है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद रॉयल परिवार का माहौल और बिगड़ रहा है।समाचार आउटलेट द्वारा प्राप्त अंशों के अनुसार, विलियम ने प्रिंस हैरी की पत्नी मेघन को खतरनाक और असभ्य कहा। लड़ाई तब बढ़ गई जब विलियम ने हैरी के कॉलर को पकड़ लिया। वहीं शारीरिक हमले का जिक्र करते हुए प्रिंस हैरी ने कहा कि उनकी पीठ में अभी भी वो चोट दिख रही है। हैरी ने यह भी बताया कि उन्होंने इस घटना का जिक्र अपनी पत्नी मेगन मार्केल से नहीं की लेकिन बाद में उसने मेरे बैक पर वो चोट नोटिस किया, जिससे वह दुखी हो गईं। ऑटोबायोग्राफी अगले हफ्ते दुनियाभर में पब्लिश की जाएगी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement