होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

चश्मा चढ़ाकर स्वैग दिखाती नजर आईं एक्ट्रेस,'केडी द डेविल' से शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक जारी

Featured Image

admin

Updated At: 22 Mar 2023 at 10:07 PM

साउथ सिनेमा अब सिर्फ एक क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं रह गया है। दक्षिण इंडस्ट्री की फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। फिल्म 'आरआरआर' इसका बड़ा उदाहरण है, जिसके नाटू नाटू गाने को ऑस्कर मिला है। दक्षिण सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए तमाम बॉलीवुड सितारे भी अब उस तरफ रुख कर रहे हैं। इस कड़ी में अब शिल्पा शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है।अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर बॉलीवुड पर राज किया है। 90 के दशक की सफल अभिनेत्री ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। अब वह साउथ सिनेमा में अपना जादू बिखेरेंगी। आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शिल्पा शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म का एलान किया है। वह कन्नड़ फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि, यह एक्ट्रेस का कन्नड़ इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं है। इससे पहले भी वह कन्नड़ सिनेमा में काम कर चुकी हैं।शिल्पा शेट्टी जल्द ही कन्नड़ सुपरस्टार ध्रुव सरजा की आगामी फिल्म 'केडी द डेविल' में नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक भी मेकर्स ने जारी कर दिया है। बता दें कि यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म बताई जा रही है। इसमें शिल्पा अहम रोल करती नजर आएंगी। उनके किरदार का नाम सत्यवती है। शिल्पा शेट्टी ने भी फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस काफी दमदार लुक में नजर आ रही हैं। वह पोलका डॉट की व्हाइट साड़ी पहने नजर आ रही हैं। काला चश्मा लगाकर और हाथ में पर्स थामे उनका स्वैग देखते बन रहा है। इस पोस्ट के साथ शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन लिखा है, 'गुडी पर्व, चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। नई शुरुआत के इस खास दिन पर मैं आपसे यह साझा करते हुए बेहद खुश हूं कि मैं फिल्म 'केडी द डेविल' में सत्यवती का रोल अदा करती नजर आऊंगी।'शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट पर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। यूजर्स कमेंट कर शिल्पा शेट्टी को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह! क्या न्यूज मिली है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कन्नड़ इंडस्ट्री में स्वागत है।' हालांकि, कुछ यूजर्स शिल्पा शेट्टी की आलोचना भी करते नजर आ रहे हैं और उनके लुक को गंगूबाई की कॉपी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ नया नहीं है क्या करने को? बिल्कुल गंगूबाई की कॉपी लग रही हो।'

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement